बिहार उत्तरप्रदेश मध्यप्रदेश उत्तराखंड झारखंड छत्तीसगढ़ राजस्थान पंजाब हरियाणा हिमाचल प्रदेश दिल्ली पश्चिम बंगाल

LATEST NEWS

बेतिया में बाघ का हमला, दंपति को मार डाला, एक अन्य को किया घायल

बेतिया में बाघ का हमला, दंपति को मार डाला, एक अन्य को किया घायल

BETIYAAH. बिहार के बेतिया में आमदखोर बाघ की दहशत का डर लोगों के बीच फैला हुआ है। प.चंपारण के गौनाहा प्रखण्ड के मंगुराहा रेंज के बाल्मीकि टाइगर रिजर्व के एक्वा परसौनी जंगल से शुक्रवार की देर रात्रि करीब साढ़े आठ बजे एक बाघ ने अपने खेतो की रखवाली करने गए दंपत्ती को जंगल से निकल कर अकलू  महतो और उसकी पत्नी रिखा देवी को जान से मार डाला। जब वे लोग अपने मसूर के खेत मे अपने फसल के रखवाली के लिए सो रहे थे। 

इस दौरान बाघ ने पास में सो रहे सोखा मांझी को बुरी तरह से जख्मी कर दिया है। वहीं इस संबंध मे मृतक के पुत्र धरमेन्द्र महतो ने बताया की कल रात्री खाना खाने के बाद माँ और पिता मसूर के खेतो की रखवाली करने के लिए घर से रात्री आठ बजे गए तभी वहा एक बाघ ने जंगल से निकलकर मार डाला घटना साथ ही वाहा एक अन्य को भी घायल कर दिया जिसका इलाज गौनाहा प्राथमिक अस्पताल मे चल रहा है। वहीं इस घटना के बाद पूरे क्षेत्र के दहशत फैला हुआ है। वहीं भाजपा नेता निरंजन पँजियार ने भी इस घटना पर दुख प्रकट किया। घटना की सूचना पर मृतक के घर सौकड़ों लोग उपस्थित हो जंगल विभाग के अधिकारीयों पर नाराजगी जाहिर की। लोगों ने कहा कि हाल में जिस तरह की घटनाएं हुई हैं, उससे साबित होता है कि बाघ आदमखोर हो चुका है और ऐसी हालत में उसे मारना ही सबसे बेहतर विकल्प है। लोगों ने मांग की है कि प्रशासन इस संबंध में उचित कार्रवाई की।

 वहीं इस संदर्भ मे डीएफओ अम्बरीष कुमार मल्ल ने बताया कि यह एक दुखद घटना है। इस बाघ को वन विभाग के कर्मियों के सहयोग से जंगल के अंदर ले जाने का प्रयास किया जा रहा है। वहीं जिला परिषद अध्यक्ष शैलेन्द्र गढ़वाल मृतकों के घर पहुंचकर सान्तवना दिया और मुहावजे के लिए उच्चाधिकरारीयों से बातचीत किए।  सहोदरा थाना अध्यक्ष अशोक साह ने बताया कि शवो को पोस्टमार्टम के लिए जिला अस्पताल बेतिया भेजा जा रहा है। 

Suggested News