बिहार उत्तरप्रदेश मध्यप्रदेश उत्तराखंड झारखंड छत्तीसगढ़ राजस्थान पंजाब हरियाणा हिमाचल प्रदेश दिल्ली पश्चिम बंगाल

LATEST NEWS

बेतिया पुलिस को मिली बड़ी कामयाबी, हथियार और जिन्दा कारतूस के साथ बदमाश को किया गिरफ्तार

बेतिया पुलिस को मिली बड़ी कामयाबी, हथियार और जिन्दा कारतूस के साथ बदमाश को किया गिरफ्तार

BETTIAH : बेतिया पुलिस की आज बड़ी कामयाबी हाथ लगी है। पुलिस ने हथियार और जिन्दा कारतूस के साथ हथियार कारोबारी को गिरफ्तार किया है। इस संबध मे बेतिया पुलिस अधीक्षक उपेंद्रनाथ वर्मा ने बताया की गिरफ्तार हथियार कारोबारी के पास से एक पिस्टल, एक मैग्जीन और चार जिन्दा कारतूस बरामद किया गया है। 


साथ ही उसके निशानदेही पर उसके घर से 11 जिन्दा कारतूस और 7 कारतूस का खोखा बरामद किया गया है। गिरफ्तार हथियार कारोबारी मझौलिया थाना क्षेत्र के मझरिया पंचायत के पुरुषोत्तमपुर निवासी है। पुलिस पकड़े गए आरोपी से पूछताछ कर रही हैं। 

पुलिस कप्तान उपेंद्रनाथ वर्मा ने यह भी बताया की गिरफ्तार अपराधी का पहले से आपराधिक इतिहास रहा है। जिससे पूछताछ की जा रही हैं। उसने अपने कई साथियों का नाम भी बताया है। जिनकी गिरफ्तारी के लिये छापेमारी की जा रही है। जल्द ही उन्हे भी गिरफ्तार कर लिया जायेगा।

बेतिया से आशीष कुमार की रिपोर्ट 

Suggested News