बिहार उत्तरप्रदेश मध्यप्रदेश उत्तराखंड झारखंड छत्तीसगढ़ राजस्थान पंजाब हरियाणा हिमाचल प्रदेश दिल्ली पश्चिम बंगाल

LATEST NEWS

बेतिया का कुख्यात सजायाफ्ता प्रजीत सिंह मुंबई से गिरफ्तार, पिछले दिनों कोर्ट से हुआ था फरार

बेतिया का कुख्यात सजायाफ्ता प्रजीत सिंह मुंबई से गिरफ्तार, पिछले दिनों कोर्ट से हुआ था फरार

West champaran : बेतिया कोर्ट परिसर से पुलिस को चकमा देकर ट्रिपल मडर कांड का आरोपी एवं उम्र कैद का सजायाफ्ता कुख्यात अपराधी प्रजीत सिंह को फिर एक बार फिर पुलिस ने मुंबई से गिरफ्तार कर लिया है। उक्त जानकारी बेतिया एसपी निताशा गुड़िया ने दी है। 

एसपी ने बताया कि प्रजीत सिंह ने 1998 में नगर थाना क्षेत्र के छावनी स्थित एक ही परिवार के तीन लोगों की धारदार हथियार से हत्या कर दिया था इस मामले में उसको फांसी की सजा हुई थी। लेकिन उसके क्षमा याचना पर महामहिम राष्ट्रपति ने फांसी की सजा को उम्र कैद में तब्दील कर दिया था उसके बाद वह बक्सर जेल में सजा काट रहा था 

इस दौरान वह बक्सर जेल से अपने चार सहयोगीयों के साथ फरार हो गया था बेतिया पुलिस ने उसे गिरफ्तार कर  27 जनवरी 2020 को बेतिया न्यायालय मे पेशी के लिए के लिए लाई थी। उसी दौरान वह पुलिस को चकमा देकर न्यायालय परिसर से फरार हो गया। 

निताशा गुड़िया ने बताया कि कोर्ट से फरार होने के बाद उसकी गिरफ्तारी के लिए छापेमारी जारी थी। इसी क्रम में उसे मुम्बई से गिरफ्तार कर लिया गया। एसपी ने बताया कि बेतिया पुलिस द्वारा प्रजीत सिंह की गिरफ्तारी हेतु ₹50000 की इनाम घोषित की गई थी। 

बेतिया से आशीष की रिपोर्ट

Suggested News