बिहार उत्तरप्रदेश मध्यप्रदेश उत्तराखंड झारखंड छत्तीसगढ़ राजस्थान पंजाब हरियाणा हिमाचल प्रदेश दिल्ली पश्चिम बंगाल

LATEST NEWS

भाभी से दुष्कर्म का प्रयास, विरोध करने पर जमकर पिटा

भाभी से दुष्कर्म का प्रयास, विरोध करने पर जमकर पिटा

JEHANABAD : जिले से एक देवर द्वारा अपनी भाभी को हवस का शिकार बनाने की कोशिश करने का मामला सामने आया है। इस बावत कड़ोना ओपी में मामला दर्ज कराया गया है। वहीं पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है। 

घटना के संबंध में बताया गया है कि जिले के कड़ौना ओपी क्षेत्र के चिरैयाटांड़ गांव में एक शख्स ने अपनी चचेरी भाभी के साथ रेप करने का प्रयास किया। जब वह इसमें असफल रहा तो उसने जमकर पिटाई की। घटना में गंभीर रुप से घायल होने के बाद भी महिला ने हिम्मत नहीं हारी और उसने आरोपी को कमरे में बंद कर पुलिस को खबर कर दी। वहीं घटना की सूचना मिलते ही पुलिस तत्तकाल मौके पर पहुंच आरोपी को गिरफ्तार कर लिया। 

पीड़िता ने पुलिस को बताया कि उसका चचेरा देवर पिछले तीन-चार वर्षों से उसके साथ गलत हरकत करने की कोशिश करता था। धारदार हथियार लेकर घर में घुस जाता था। सोमवार की रात एकबार फिर वह चाकू लेकर घर में घुसा और उसकी इज्जत लूटने की कोशिश की। विरोध करने पर उसकी जमकर पिटाई की।

Suggested News