बिहार उत्तरप्रदेश मध्यप्रदेश उत्तराखंड झारखंड छत्तीसगढ़ राजस्थान पंजाब हरियाणा हिमाचल प्रदेश दिल्ली पश्चिम बंगाल

LATEST NEWS

भाभी से मजाक करने पर आपस में भिड़े भाई, दोनों ओर से हुई फायरिंग, 1 की मौत, 2 गंभीर रुप से घायल

भाभी से मजाक करने पर आपस में भिड़े भाई, दोनों ओर से हुई फायरिंग, 1 की मौत, 2 गंभीर रुप से घायल

NALANDA : भाभी से मजाक करने का मामला इतना तूल पकड़ा कि एक युवक को जहां अपने जान से हाथ धोना पड़ा, वहीं दो जिंदगी और मौत की जंग लड़ रहे है। घटना जिले के सरमेरा थाना क्षेत्र के पेंदी गांव की है। घटना के संबंध में बताया गया है कि गुरुवार को भाभी से मजाक करने को लेकर दो गोतिया के बीच शुरु हुई लड़ाई ने इतना तूल पकड़ा कि दोनों ओर से गोलियां चलने लगी। 

इस घटना में जहां प्रकाश राम नामक युवक की मौके पर ही मौत हो गई। वहीं दो युवक गंभीर रुप से घायल हो गये। घायल दोनों युवको को इलाज के लिए सदर अस्पताल बिहारशरीफ लाया गया, जहां उनकी हालत को गंभीर देखते हुए डॉक्टरों ने पीएमसीएच पटना रेफर कर दिया। 

मृतक प्रकाश राम के परिजनों ने बताया कि उसका चचेरा भाई विश्वामित्र अक्सर उसकी पत्नी से मजाक और छेड़छाड़ किया करता था। गुरुवार को वह उसकी पत्नी के साथ मजाक में कुछ बोल दिया। महिला ने यह बात अपने पति प्रकाश राम को बताई। प्रकाश ने विश्वामित्र के भाई को अपने भाई को समझाने को कहा। इधर इस बात को लेकर दोनों परिवार के महिलाओं के बीच जमकर झगड़ा हुआ। जिसके बाद शाम में दोनों परिवार के बीच फायरिंग होने लगी। इस घटना में जहां प्रकाश राम की गोली लगने से मौके पर ही मौत हो गई। वहीं रंजीत और प्रमोद नामक दो युवक गोली लगने से गंभीर रुप से घायल हो गये। 

इधर पुलिस महिला से छेड़छाड़ की बात से इंकार करते हुए मामले को दोनो परिवारो के बीच अनाज के बंटवारे को लेकर हुआ विवाद बता रही है। इस मामले में पुलिस ने दो लोगों को हिरासत में लिया है, जिनसे पूछताछ की जा रही है।

Suggested News