बिहार उत्तरप्रदेश मध्यप्रदेश उत्तराखंड झारखंड छत्तीसगढ़ राजस्थान पंजाब हरियाणा हिमाचल प्रदेश दिल्ली पश्चिम बंगाल

LATEST NEWS

भागलपुर चेंबर ऑफ कॉमर्स ने तिरंगा निशान यात्रा का किया आयोजन, हर घर तिरंगा अभियान के लिए किया लोगों को किया जागरूक

भागलपुर चेंबर ऑफ कॉमर्स ने तिरंगा निशान यात्रा का किया आयोजन, हर घर तिरंगा अभियान के लिए किया लोगों को किया जागरूक

BHAGALPUR : देश की आजादी के 75 साल पूरे होने पर एक साल से अमृत महोत्सव मनाया जा रहा है। इस मौके पर इस 13 से लेकर 15 अगस्त तक हर घर तिरंगा अभियान चलाने का निर्णय लिया गया है। 

इसी कड़ी में आज हर घर तिरंगा अभियान के तहत भागलपुर चेंबर ऑफ कॉमर्स के द्वारा शहर के कई चौक चौराहों से गुजरते हुए लोगों को देशभक्ति का जज्बा पैदा करने एवं राष्ट्र के नाम तिरंगा लगाने के लिए जागरूक करते हुए वीर शहीदों की याद में तिरंगा निशान यात्रा का आयोजन किया गया। 

यह निशान यात्रा गौशाला से चलकर स्टेशन चौक होते हुए कई चौक चौराहों पर लोगों को जागरूक करते देखा गया। वही आजादी के अमृत महोत्सव पर चेंबर ऑफ कॉमर्स के लालू शर्मा ने कहा कि यह हम लोगों के लिए दुर्गा पूजा, दीपावली, छठ, सकरात, होली पर्व से कहीं भी कम नहीं है। 

देश का संविधान हमारे लिए गीता, कुरान, पुराण और बाइबल से कम नहीं है। हम स्वतंत्र राष्ट्र के निर्भीक नागरिक पूरी धरती की स्वतंत्रता के लिए आज शहीद वीर सपूतों को श्रद्धांजलि देते हुए वीर शहीदों की याद में तिरंगा निशान यात्रा निकाला गया। इस कार्यक्रम में दर्जनों कार्यकर्ता हाथ में तिरंगा लिए लोगों को जागरूक करते दिखे।

भागलपुर से बालमुकुन्द की रिपोर्ट

Suggested News