बिहार उत्तरप्रदेश मध्यप्रदेश उत्तराखंड झारखंड छत्तीसगढ़ राजस्थान पंजाब हरियाणा हिमाचल प्रदेश दिल्ली पश्चिम बंगाल

LATEST NEWS

भागलपुर डीएम ने की गंगा के इको सिस्टम को मजबूत करने की पहल, नदी में छोड़े गए मछली के दो लाख जीरे

भागलपुर डीएम ने की गंगा के इको सिस्टम को मजबूत करने की पहल, नदी में छोड़े गए मछली के दो लाख जीरे

BHAGALPUR : सुलतानगंज प्रखंड के कमरगंज पंचायत मे नमामि गंगे के तहत राष्ट्रीय रैंचिंक कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस कार्यक्रम मे मुख्य अतिथि जिला पदाधिकारी सुब्रत कुमार सेन, बीडीओ मनोज.कुमार मुर्म, सीओ शंभुशरण राय, मुखिया भरत कुमार यादव थे। कार्यक्रम के दौरान जिला पदाधिकारी सुब्रत कुमार सेन ने नाव के जरिए गंगा को सुरक्षित रखने के लिए दो लाख से अधिक की संख्या मे मछली का जीरा छोडें। जिससे गंगा सुरक्षित रह सके। 

इस दौरान जिला पदाधिकारी सुब्रत कुमार सेन ने बताया की नमामि गंगे तहत गंगा को सुरक्षित रखने के लिए दो लाख से अधिक की संख्या मे मछली का जीरा गंगा मे छोडें गए। जिससे गंगा सुरक्षित रह सके। मछली जब बड़ी हो जाएगी तब उन्हें गंगा से निकाला जाएगा। जिससे मछुआरों  को भी फायदा होगा। श्रावणी मेला कि तैयारी के सवाल पर डीएम ने कहा की श्रावणी मेला की तैयारी कि जा रही हैं। रैन सेन्टर का काम रुका हुआ था। 


उसके लिए विभाग से बातचीत कर काम शुरु करा दिये गए हैं। कच्ची कांवडिया पथ मे मरम्मती का काम बांका से टेंडर होना था। वह भी हो गया हैं। कांवडिया पथ मे शौचालय, पानी,बिजली की मरम्मती का कार्य किया जा रहा है, जो ससमय पूरा पुर्ण कर लिये जाएगे। इस दौरान जिला व प्रखंड के अधिकारी एवं नमामि गंगे के अधिकारी मौजूद थे।

भागलपुर से बालमुकुंद कुमार की रिपोर्ट

Suggested News