बिहार उत्तरप्रदेश मध्यप्रदेश उत्तराखंड झारखंड छत्तीसगढ़ राजस्थान पंजाब हरियाणा हिमाचल प्रदेश दिल्ली पश्चिम बंगाल

LATEST NEWS

भागलपुर: अपराधियों का दुस्साहस, युवक को मारी गोली, जांच में जुटी पुलिस

भागलपुर: अपराधियों का दुस्साहस, युवक को मारी गोली, जांच में जुटी पुलिस

भागलपुर: जिले में बेखौफ अपराधियों का तांडव लगातार जारी है। प्राप्त खबर के अनुसार दहशत फैलाने की नियत से अपराधियों ने तीन राउंड गोली चलायी, जिससे एक युवक के घायल होने की सूचना है। 

मिली जानकारी के अनुसार नाथनगर थाना क्षेत्र के मिर्गीयस चक निवासी दुर्गा दास के पुत्र मोहन दास का विवाद एक दिन पहले अपराधियों के साथ हुआ था। इस विवाद को लेकर अपराधियों ने तांती बाजार के पास एक के बाद तीन राउंड फायरिंग की। गोलीबारी में एक गोली मोहन दास को लगी। 

गोलीबारी की घटना के बाद इलाके में दहशत फैल गयी। घायल युवक को ईलाज के लिए अस्पताल में भर्ती करा दिया गया है। इधर घटना की सूचना मिलने के बाद थानाध्यक्ष महाश्वेता सिंह दलबल के साथ मौके पर पहुंचकर मामले की जांच में जुट गयी हैं।



Suggested News