बिहार उत्तरप्रदेश मध्यप्रदेश उत्तराखंड झारखंड छत्तीसगढ़ राजस्थान पंजाब हरियाणा हिमाचल प्रदेश दिल्ली पश्चिम बंगाल

LATEST NEWS

भागलपुर में काली महारानी पूजा समिति के महामंत्री चिरंजीवी यादव की गोली मार कर हत्या..स्थिति तनावपूर्ण

भागलपुर में काली महारानी पूजा समिति के महामंत्री चिरंजीवी यादव की गोली मार कर हत्या..स्थिति तनावपूर्ण

भागलपुर: बड़ी खबर भागलपुर से आ रही है जहां अपराधियों ने केन्द्रीय काली महारानी पूजा महा समिति के सचिव की गोली मारकर हत्या कर दी है। अपराधियों ने चिरंजीवी यादव उर्फ धूरी यादव की गोली मारकर हत्या कर दी है।

घटना तातारपुर के उर्दू बाजार की है।जानकारी के अनुसार धूरी यादव को अपराधियों ने तीन गोली मारी है। घायल अवस्था में उसे मायागंज अस्पताल ले जाया गया जहां उसकी मौत हो गई है।

घटना के बाद सिटी एसपी,डीएसपी समेत कई थाना की पुलिस पहुँची है।घटना के बाद स्थानीय लोग काफी आक्रोशित हैं।स्थिति काफी तनावपूर्ण बनी हुई है।घटना की सूचना मिलने के बाद भागलपुर के कांग्रेस विधायक अजीत शर्मा भी मौके पर पहुंचे हैं।

Suggested News