बिहार उत्तरप्रदेश मध्यप्रदेश उत्तराखंड झारखंड छत्तीसगढ़ राजस्थान पंजाब हरियाणा हिमाचल प्रदेश दिल्ली पश्चिम बंगाल

LATEST NEWS

भागलपुर पुलिस को मिली बड़ी कामयाबी, मनोज मंडल हत्याकांड के मुख्य आरोपी को किया गिरफ्तार

भागलपुर पुलिस को मिली बड़ी कामयाबी, मनोज मंडल हत्याकांड के मुख्य आरोपी को किया गिरफ्तार

BHAGALPUR :  नवगछिया पुलिस जिला के इस्माइलपुर हटिया बाजार में 24 जनवरी को गांव के ही मनोज मंडल की गोली मारकर हत्या करने के मामले में पुलिस ने एक आरोपी को दबोचा है। इस मामले में सात लोगों को नामजद किया गया है। एसडीपीओ ओमप्रकाश ने बताया कि जांच के लिए बनी पुलिस टीम ने खगड़िया जिला के चौथम थाना क्षेत्र के पटेल नगर से नामजद अभियुक्त टुन्ना यादव उर्फ टुनटुन यादव को गिरफ्तार किया गया है। 

टुन्ना पर पहले से आठ मामले इस्माइलपुर में दर्ज हैं जिसमें हत्या सहित आर्म्स एक्ट के मामले भी शामिल हैं। मृतक के परिजनों द्वारा आवेदन में बताया गया था की  रंजिश के कारण मनोज मंडल की हत्या की गई थी। एसडीपीओ ने कहा कि अन्य छह   अभियुक्तों की गिरफ्तारी के लिए लगातार छापेमारी की जा रही है। 

बताते चलें की मनोज मंडल की हत्या के बाद मृतक की पत्नी ऋतुराज देवी के आवेदन पर टुन्ना यादव सहित छह लोगों पर नामजद प्राथमिकी दर्ज की गयी है। जिसके बाद मामले की जांच के लिए एसआईटी का गठन किया गया था। मनोज मंडल पर डीलर बुलबुल की हत्या का आरोप था। 2021 में हुई बुलबुल की हत्या के आरोप में वो जेल भी जा चुका था। मनोज की पत्नी आंगनबाड़ी सेविका है। 

भागलपुर से बालमुकुन्द की रिपोर्ट 

Suggested News