बिहार उत्तरप्रदेश मध्यप्रदेश उत्तराखंड झारखंड छत्तीसगढ़ राजस्थान पंजाब हरियाणा हिमाचल प्रदेश दिल्ली पश्चिम बंगाल

LATEST NEWS

भागलपुर का छात्र यूक्रेन में फंसा, परिजनों ने केंद्र व बिहार सरकार से वतन वापसी की लगायी गुहार

भागलपुर का छात्र यूक्रेन में फंसा, परिजनों ने केंद्र व बिहार सरकार से वतन वापसी की लगायी गुहार

 भागलपुर. सुल्तानगंज के कटहरा गांव के छात्र शुभम कुमार यूक्रेन में फंस गया है। यह पूरे गांव में चर्चा का विषय बना हुआ है। इसके बारे में ग्रामीणों ने बताया कि यूक्रेन और रूस में युद्ध हो रहा है। इस बीच हमारे गांव के छात्र शुभम कुमार यूक्रेन में फंस गया हैं। शुभम को बिहार वापस लाने के लिए उसके परिजन और ग्रामीणों ने बिहार सरकार व केन्द्र सरकार से गुहार लगायी है।

वहीं पुर्व मुखिया अमित कुमार रवि ने बताया कि हमारे गांव के छात्र शुभम कुमार यूक्रेन और रूस की लडाई में फंस गया है। उनके परिजन अधिकतर खड़कपुर गांव रहते हैं। उनके घर पर ताला लगा हुआ हैं। परिजनों के द्वारा यूक्रेन से वापस लाने की मांग सरकार के द्वारा की जा रही है।

उन्होंने कहा कि हम बिहार सरकार एंव केन्द्र सरकार एंव जिला प्रशासन से आग्रह करते हैं कि कटहरा गांव के शुभम कुमार को युक्रेन से सही सलामत वापस लाया जाए, जिससे परिवार अपने बच्चे से मिल पाये। वहीं युक्रेन मे फंसे छात्र शुभम कुमार ने वीडियो जारी कर भारत सरकार से वतन वापसी के लिए गुहार लगायी है।


Suggested News