बिहार उत्तरप्रदेश मध्यप्रदेश उत्तराखंड झारखंड छत्तीसगढ़ राजस्थान पंजाब हरियाणा हिमाचल प्रदेश दिल्ली पश्चिम बंगाल

LATEST NEWS

Bhagalpur News : आग में जल गया गरीबों का आशियाना, अपनी आंखों के सामने धू-धू कर जलते घर को देख लोगों के निकले आंसू

Bhagalpur News : आग में जल गया गरीबों का आशियाना, अपनी आंखों के सामने धू-धू कर जलते घर को देख लोगों के निकले आंसू

भागलपुर। (Bhaglpur news) सुलतानगंज प्रखंण्ड के महेशी पंचायत गांव के वार्ड तीन मे देर रात अचानक घर मे आग लग जाने से आठ घर फुस के जलकर राख हो घर का समान जल जाने से लाखों रुपये का नुकसान हो गया हैं। वहीं घटना स्थल पर प्रमुख प्रतिनिधि नटबिहारी मंडल पहुच कर घटना की जानकारी लेते हुए स्थानीय प्रशासन को सूचना दिए।

मामले में नटबिहारी मंडल ने बताया कि आग कैसे लगी हैं। इसका पता नहीं चल पाया है। आग की चपेट मे आठ घर जलकर राख हो गए हैं। जिसका नाम अरुण पासवान पिता अजबलाल पासवान, दूसरा कर्मवीर पासवान पिता गुरुदेव पासवान, तीसरा अमित पासवान पिता गुरुदेव पासवान, चौथा मुल्ह पासवान पिता ऐतवारी पासवान, पाचवा शंभी पासवान  मुल्कु पासवान, छठा जितेंद्र पासवान, सातवा बालमिकी पासवान पिता सुशील पासवान, आठवां विध्दा देवी पति गुरुदेव पासवान बताया जा रहा हैं। घटना स्थल पर पुलिस पहुच कर घटना की छानबीन मे जुट गई हैं।

Suggested News