बिहार उत्तरप्रदेश मध्यप्रदेश उत्तराखंड झारखंड छत्तीसगढ़ राजस्थान पंजाब हरियाणा हिमाचल प्रदेश दिल्ली पश्चिम बंगाल

LATEST NEWS

पंजाब में सीएम बनते ही भगवंत मान का ऐतिहासिक फैसला, 35 हजार अस्थायी कर्मचारियों को किया स्थाई

पंजाब में सीएम बनते ही भगवंत मान का ऐतिहासिक फैसला, 35 हजार अस्थायी कर्मचारियों को किया स्थाई

DESK. पंजाब में आम आदमी पार्टी की सरकार बनने के साथ ही सीएम भगवंत मान कई ऐतिहासिक फैसलों पर मुहर लगा रहे है. इसी क्रम में उन्होंने राज्य के 35 हजार अस्थाई कर्मचारियों को स्थाई नौकरी का तोहफा दिया है. मान ने मंगलवार को कर्मचारियों को स्थाई करने के फैसले पर मुहर लगाई. 

पंजाब की नई नवेली आप सरकार ने राज्य में ग्रुप सी और डी के 35,000 अस्थायी कर्मचारियों को स्थायी करने का फैसला किया है. सीएम मान ने कहा कि इस संबंध में मुख्य सचिव को निर्देशित कर दिया गया है. ऐसी संविदात्मक और आउटसोर्सिंग भर्तियों को समाप्त करने का निर्देश दिया गया है. मान ने कहा कि उन्होंने मुख्य सचिव को कहा है कि अगले विधानसभा के सत्र से पहले इस कानून का मसौदा बनाकर भेजा जाए, ताकि सरकार विधानसभा में उसे मंजूर करके लागू कर सके.

चुनाव प्रचार के दौरान आप ने जनता से वादा किया था कि अस्थाई कर्मचारियों को स्थाई किया जाएगा. इसके लिए मान सरकार ने कई लोक लुभावन वादा किया था. अब उन्हीं वादों का क्रियान्वयन करने की दिशा में बढ़ते हुए सीएम मान ने राज्य के 35 हजार अस्थाई कर्मचारियों को बड़ा तोहफा दिया है. 

इसके पहले सीएम भगवंत मान ने अपनी पहली ही कैबिनेट बैठक में 25 हजार सरकारी पदों को भरने की स्वीकृति प्रदान की. 15000 पद बोर्ड, निगमों व विभागों के भरे जाएंगे, जबकि 10 हजार पद पंजाब पुलिस में भरे जाएंगे. वहीं अब 35 हजार अस्थायी कर्मचारियों को स्थायी करने का फैसला करके एक बार फिर से सबको चौंका दिया है. 


Suggested News