बिहार उत्तरप्रदेश मध्यप्रदेश उत्तराखंड झारखंड छत्तीसगढ़ राजस्थान पंजाब हरियाणा हिमाचल प्रदेश दिल्ली पश्चिम बंगाल

LATEST NEWS

अरवल में पुलिस को मिली सफलता, छापेमारी कर किया कई अपराधियों को गिरफ्तार।

अरवल में पुलिस को मिली सफलता, छापेमारी कर किया कई अपराधियों को गिरफ्तार।

ARWAL : अरवल पुलिस अधीक्षक राजीव रंजन के निर्देश पर जिले के विभिन्न थाना क्षेत्रों से अभियुक्तों की गिरफ्तारी की गई है. मिली जानकारी के अनुसार थाना कांड संख्या 140/20 के अभियुक्त रिंकू देवी, पिंकी कुमारी एवं रजनीश कुमार को बंसी थाना के दनियाला से गिरफ्तार किया गया है, 

जिन्होंने 2 दिन पहले ही अपने ही भाई नितीश कुमार को मौत के घाट उतार दिया था. अरवल थाना कांड संख्या 210 /20 के अभियुक्त मखदुमपुर गांव निवासी मनोज कुमार निराला को गिरफ्तार किया गया है. साथ ही कलेर थाना कांड संख्या 27/20 के अभियुक्त अवध नगर गोपालगंज निवासी संतोष सिंह को गिरफ्तार किया गया है. 

परासी थाना कांड संख्या 34/20 के अभियुक्त रविंद्र शर्मा,राम विनय शर्मा कामता निवासी को गिरफ्तार किया गया है. रामपुर चौरम थाना कांड संख्या 36/20 के अभियुक्त मुकेश कुमार जमशेद अंसारी उसरी बाजार निवासी को गिरफ्तार किया गया है. 

वहीँ किंजर थाना के गोविंद बिंद बेलदारी बीघा निवासी को गिरफ्तार किया गया है. पुलिस अधीक्षक राजीव रंजन ने बताया कि और भी नामजद अपराधियों के गिरफ्तारी के लिए छापेमारी किया जा रहा है. 

अरवल से विश्वनाथ कुमार की रिपोर्ट 

Suggested News