बिहार उत्तरप्रदेश मध्यप्रदेश उत्तराखंड झारखंड छत्तीसगढ़ राजस्थान पंजाब हरियाणा हिमाचल प्रदेश दिल्ली पश्चिम बंगाल

LATEST NEWS

BIHAR NEWS : भैंसूर ने महिला से की अवैध संबंध बनाने की कोशिश, विरोध करने पर पोल में बांधकर की पिटाई

BIHAR NEWS : भैंसूर ने महिला से की अवैध संबंध बनाने की कोशिश, विरोध करने पर पोल में बांधकर की पिटाई

AURANGABAD : जिले में एक महिला ने अपने ही भैन्सूर पर अवैध सम्बन्ध बनाने की कोशिश करने का आरोप लगाया है। इस मामले का विरोध करने पर उसने पोल में बांधकर पिटाई करने का आरोप भी लगाया है। मिली जानकारी के मुताबिक महिला स्कूल में रसोई बनाने का काम करती है। 


फ़िलहाल गंभीर स्थिति में महिला का सदर अस्पताल में इलाज चल रहा है। घटना जिले के जम्होर थाना क्षेत्र के मखरा गांव का बताया जा रहा है। घायल रसोईया ने बताया की देर रात अपने बच्चे के साथ घर में सो रही थी। 

तभी अचानक भैसूर ने घर का दरवाजा खोल कर रसोईया के साथ अवैध संबंध बनाने की कोशिश की। जिसके बाद रसोईया और उसके बच्चे ने विरोध किया तो भैसूर ने अपने पूरे परिवार के साथ मिल कर रसोईया तथा उसके बच्चे को पॉल में बंद कर लाठी-डंडे से बेरहमी से पिटाई कर दी है। 

जिसके बाद गंभीर स्थिति में परिजनों ने आनन-फानन में इलाज के लिए औरंगाबाद सदर अस्पताल लाया। जहां वह जीवन और मौत के बीच जूझ रही है। जानकारी के अनुसार जम्होर के मखरा गांव के उत्क्रमित मध्य विद्यालय में आशा देवी रसोईया के रूप में कार्यरत है। 

औरंगाबाद से दीनानाथ मौआर की रिपोर्ट 

Suggested News