बिहार उत्तरप्रदेश मध्यप्रदेश उत्तराखंड झारखंड छत्तीसगढ़ राजस्थान पंजाब हरियाणा हिमाचल प्रदेश दिल्ली पश्चिम बंगाल

LATEST NEWS

भारत बंदः कटिहार में बंद का दिखा आंशिक असर, खगड़िया में शहर के मुख्य चौक पर हो रहा विरोध-प्रदर्शन

भारत बंदः कटिहार में बंद का दिखा आंशिक असर, खगड़िया में शहर के मुख्य चौक पर हो रहा विरोध-प्रदर्शन

KATIHAR/KHAGARIA: भारत बंद को लेकर समर्थकों का जोश काफी हाई है। सुबह 6 बजे से ही बंद समर्थक सड़कों को पाटकर विरोध-प्रदर्शन कर रहे हैं। जिसको लेकर राहगीरों और लोगों को काफी परेशानी हो रही है। इसी बीच बात करेंगे कटिहार और खगड़िया जिले की, जहां बंद समर्थक जोर-शोर से बंद को सफल बनाने में जुटे हुए हैं। 

केंद्र के कृषि कानून सहित विपक्ष और ट्रेड यूनियन के भारत बंद का कटिहार में भी आंशिक असर देखने को मिला। कटिहार के शहीद चौक को जाम कर कार्यकर्ताओं ने केंद्र सरकार के विरुद्ध नारेबाजी करते हुए कृषि कानून को किसान विरोधी और काला कानून बताते हुए इसे सरकार की तानाशाही करार दिया। केंद्र सरकार से इसे वापस लेने की मांग की कटिहार के शहीद चौक पर ट्रेड यूनियन, राजद, कांग्रेस, जन अधिकार पार्टी, सीपीआई एम सहित अन्य नेताओं द्वारा मुख्य सड़क को जाम कर देने से यातायात भी प्रभवित हुए। फिलहाल विपक्ष और ट्रेड यूनियन का प्रदर्शन जारी है।

वहीं खगड़िया के राजेन्द्र चौक व NH31 के समीप आरजेडी कार्यकर्ताओं ने सुबह से किया जाम कर रखा है। आपको बताएं कि बंद में आरजेडी, वामपंथी, कांग्रेस सभी सम्मिलित रूप से भारत बंद में समर्थन किया। इस मौके पर अलौली विधायक राम वृक्ष सदा, कांग्रेस कार्यकर्ता, राजद नेता मनोहर यादव भी मौजूद थे। इधर बताते चले कि आज सुबह से हीं विभिन्न सड़कों पर RJD कार्यकर्ता सड़कों को जाम कर चुके हैं। तीन कृषि कानूनों के खिलाफ भारत बंद में राजद तथा महागठबंधन समर्थकों सुबह से सड़क पर उतर कर सड़क जाम करते दिख रहे हैं। राजद कार्यकर्ताओं का कहना है कि यह बंद पूर्ण रूप से सफल है और सरकार को हमारी मांगे माननी ही पडेंगी।


Suggested News