बिहार उत्तरप्रदेश मध्यप्रदेश उत्तराखंड झारखंड छत्तीसगढ़ राजस्थान पंजाब हरियाणा हिमाचल प्रदेश दिल्ली पश्चिम बंगाल

LATEST NEWS

समय की माँग है भारत जोड़ो यात्रा, भागलपुर पहुंची यात्रा, कांग्रेस ने बताया – कैसे घर घर पहुँचने का करेंगे प्रयास

समय की माँग है भारत जोड़ो यात्रा, भागलपुर पहुंची यात्रा, कांग्रेस ने बताया – कैसे घर घर पहुँचने का करेंगे प्रयास

पटना. बिहार प्रदेश कांग्रेस कमेटी के राष्ट्रीय प्रभारी भक्त चरणदास, प्रदेश अध्यक्ष डा. अखिलेश प्रसाद सिंह एवं बिहार विधानसभा में कांग्रेस विधायक दल के नेता अजीत शर्मा ने रविवार को भारत जोड़ो यात्रा बिहार संस्करण पर एक संयुक्त प्रेस वार्ता को  भागलपुर में संबोधित किया। भक्त चरणदास ने कहा कि यह यात्रा राहुल गाँधी जी के नेतृत्व में भारत जोड़ों यात्रा पूरे देश व्यापक स्तर से हो रहा है। इस यात्रा में हर जाति, धर्म एवं संप्रदाय के लोग भाग ले रहे हैं। धार्मिक तनाव भाजपा के लोग फैलाने का प्रयास कर रही है। ना महंगाई की बात कर रही है और ना बेरोज़गारी की। यह यात्रा किसानों के अधिकार एवं जल, ज़मीन एवं जंगल की रक्षा के तेलिये है। लेकिन मोदी जी अपने मित्रों के लिये काम करते है। इस यात्रा में भारी संख्या में लोग जुड़ रहे हैं।

प्रदेश अध्यक्ष ने कहा कि इस यात्रा की शुरूआत मंदार पवर्त से हमारे राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड्गे ने विगत पाँच जनवरी को किया। पहली बार हमारे राष्ट्रीय अध्यक्ष ने किसी राज्य की यात्रा को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। यह पर्वत कई परिवर्तन का साक्ष्य रही है।मंदार पर्वत से कई आस्थायें जुड़ी हुई है। हिन्दुओं का विश्वास है कि यह पर्वत भगवान विष्णु का पवित्र आश्रय स्थल है। जैन धर्मावलंबी इसे भगवान वासुपूज्य से जुड़ा मानते हैं।आदिवासी लोग इसे सिद्धी क्षेत्र मानते हैं। प्रतिवर्ष लगने वाला बोंसी मेला अब राजकीय मेला हो गया है।आने आले परिवर्तन का भी ये साक्ष्य बनेगी।

उन्होंने कहा कि आज पचास से अधिक किलोमीटर की यात्रा कर हम भागलपुर पहुँचे हैं। आज देश का युवा, माँ बहनें, किसान, मज़दूर, श्रमिक सब कांग्रेस की ओर आशा भरी नज़रों देख रहे हैं और इस यात्रा से जुड़ रहे हैं। इस यात्रा ने उन्हें यह विश्वास दिलाया है कि भाजपा के इस अन्यायपूर्ण शासन से कांग्रेस ही निजात दिलायेगी। इस यात्रा ने कांग्रेस को नई पहचान दी है। बिहार में हम लगभग 1230 किलोमीटर की यात्रा कर राहुल के संदेश को घर घर पहुँचाने का प्रयास करेंगे ।बिहार में हमारा प्रयास कि हम 1990 के कांग्रेस की जो स्तिथि थी वही फिर से लायें। पचपन या अंठावन दिनों के यात्रा के बाद ही बिहार में कांग्रेस एक मज़बूत स्थिति में दिखाई देंगी। 

एक प्रश्न के जवाब में सिंह ने कहा कि इस यात्रा से कांग्रेस की ज़मीन मज़बूत हो रही है और 2024 भाजपा का पूरी तरह सफ़ाया हो जायेगा। गठबंधन में सीटों के मामले में अखिलेश जी ने कहा यह आलाकमान तय करती है लेकिन जो पार्टी जहां मज़बूत होगी उसे वह सीट मिलेगी। जहां तक अन्य दलों को आमंत्रित करनें का प्रश्न है तो यह कांग्रेस पार्टी का अपना कार्यक्रम है, लेकिन समान विचारधारा वाले लोग जो आना चाहते हैं उनका स्वागत है। हम नफ़रत के ख़िलाफ़ यह यात्रा कर रहे, हमारा नारा ही है नफ़रत छोडो: भारत जोड़ों।   विधायक अजीत शर्मा ने कहा कि भारत जोड़ों यात्रा समय की माँग है । यह पूरे भारत की जनता को आइना दिखाने का काम कर रही है।  इस अवसर पर विधायक वीजेंद्र चौधरी, प्रदेश कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष अनिल शर्मा, ज़िला अध्यक्ष परवेज़ जमाल, कार्यकारी अध्यक्ष विपिन बिहारी यादव, पूर्व विधायक बंटी चौधरी, कांग्रेस नेता ब्रजेश पांडे, प्रवीण कुशवाहा भी उपस्थित थे।


Suggested News