बिहार उत्तरप्रदेश मध्यप्रदेश उत्तराखंड झारखंड छत्तीसगढ़ राजस्थान पंजाब हरियाणा हिमाचल प्रदेश दिल्ली पश्चिम बंगाल

LATEST NEWS

बिहार में तेरहवें दिन मधुबनी पहुंची भारत जोड़ो यात्रा, कार्यकर्ताओं ने किया भव्य स्वागत

बिहार में तेरहवें दिन मधुबनी पहुंची भारत जोड़ो यात्रा, कार्यकर्ताओं ने किया भव्य स्वागत

PATNA : बिहार कांग्रेस की भारत जोड़ो यात्रा का आज तेरहवाँ दिन दरभंगा और मधुबनी जिले में रहा। आज पदयात्रा में केवटी दरभंगा से बेनीपट्टी मधुबनी तक 26 किमी की दूरी कांग्रेसजनों ने बिहार कांग्रेस प्रभारी भक्तचरण दास के नेतृत्व में तय किया। कार्यक्रम में आज पूर्वाह्न केवटी में प्रदेश कांग्रेस प्रभारी भक्तचरण दास ने झंडोतोलन किया। झंडोतोलन के उपरांत बिहार कांग्रेज़ के प्रभारी भक्तचरण दास ने कहा कि मोहब्बत, भाईचारे और सद्भाव को बढ़ावा देती इस भारत जोड़ो यात्रा ने लोगों के दिलों में मोहब्बत का पैगाम दिया है। मिथिलांचल में भारत जोड़ो यात्रा को जनता का अपर समर्थन और प्रेम मिला। जिसके लिए दरभंगा और मधुबनी की आम जनता और कांग्रेसजन को धन्यवाद देते हुए कहा कि कांग्रेस ने देश में भाईचारे के धागे से पिरोया है।

पूर्व प्रदेश अध्यक्ष व विधान परिषद में दल के नेता डॉ मदन मोहन झा ने भारत जोड़ो यात्रा में आमजन के समर्थन पर धन्यवाद देते हुए कहा कि इस पदयात्रा ने कांग्रेज़ को आमजन से जोड़ने का काम किया है। विधानमंडल में दल के नेता अजीत शर्मा ने विद्यापति टॉवर बेनीपट्टी प्रखंड पर सम्बोधन में कहा कि राहुल गांधी के भारत जोड़ो यात्रा के संदेशों को बिहार की जनता के बीच पहुंचाने को प्रदेश नेतृत्व 1250 किमी की पदयात्रा पर निकली है। कांग्रेस के पूर्व प्रदेश अध्यक्ष और पूर्व केंद्रीय गृह राज्य मंत्री शकील अहमद ने कहा कि मोहब्बत के पैगाम को पूरे देश में फैलाने निकले हमारे नेता राहुल गांधी के हाथों को मजबूत करना है और देश से नफरत के माहौल को खत्म करना है। 

आज की भारत जोड़ो यात्रा का दरभंगा में तीसरा दिन रहा। वहीं आज पदयात्रा देवपुरा गांव से मधुबनी जिले में प्रवेश की जहां राष्ट्र ध्वज तिरंगे का आदान-प्रदान दरभंगा और मधुबनी जिला कांग्रेस कमिटी के बीच हुआ। जहां से बेनीपट्टी तक 26 किमी की दूरी आज भारत जोड़ो ने तय की। इस दौरान ओवसी, कपिलेश्वर स्थान, रहिका, अरेर, ढकझड़ी से होकर पदयात्रा गुजरी। इस दौरान पदयात्रा में शामिल वरिष्ठ नेताओं ने डॉ राम मनोहर लोहिया व विद्यापति टॉवर पर महाकवि विद्यापति की मूर्ति पर माल्यार्पण किया। आज की 26 किमी की यात्रा के पश्चात रात्रि विश्राम बेनीपट्टी में करने पदयात्री पहुंचे।

पदयात्रा में विधानमंडल में दल के नेता अजीत शर्मा, पूर्व अध्यक्ष व विधान परिषद में दल के नेता डॉ मदन मोहन झा, पूर्व गृह केंद्रीय राज्यमंत्री शकील अहमद, पूर्व मंत्री अवधेश सिंह, विधायक आनन्द शंकर सिंह, संतोष मिश्र, पूर्व विधायक भावना झा, अमिता भूषण, बंटी चौधरी, वरिष्ठ नेता ब्रजेश पांडेय, पूर्व युवा अध्यक्ष कुमार आशीष, युवा कांग्रेस अध्यक्ष गरीबदास, एनएसयूआई अध्यक्ष चुन्नू सिंह, मिन्नत रहमानी, नीरज कुमार, नदीम अंसारी, माधव झा सहित दरभंगा और मधुबनी जिले के कांग्रेस के पदाधिकारी और हजारों की संख्या में कांग्रेसजन व आमजन उपस्थित रहें।  


Suggested News