बिहार उत्तरप्रदेश मध्यप्रदेश उत्तराखंड झारखंड छत्तीसगढ़ राजस्थान पंजाब हरियाणा हिमाचल प्रदेश दिल्ली पश्चिम बंगाल

LATEST NEWS

चीन के लिए चक्रव्यूह का हो रहा निर्माण, रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह तीन दिवसीय यात्रा पर मॉस्को पहुंचे

चीन के लिए चक्रव्यूह का हो रहा निर्माण, रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह तीन दिवसीय यात्रा पर मॉस्को पहुंचे

Desk:-भारत और चीन के बीच हुए हिंसक झड़प के बाद दोनों देशों के बीच तनाव जारी है. इसी बीच भारत के रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह तीन दिवसीय रूस यात्रा पर मॉस्को पहुंच हैं. जानकारी के मुताबिक इस तीन दिवसीय रूस यात्रा के दौरान रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह, एस-400 मिसाइल डिफेंस सिस्टम और द्विपक्षीय संबंधों पर चर्चा कर सकते हैं। इस यात्रा में रक्षा मंत्री रूस के उच्च सैन्य अधिकारियों के साथ मिलेंगे और वार्ता करेंगे. रूस रवाना होने से पहले सिंह ने ट्वीट किया, “तीन दिवसीय यात्रा पर मॉस्को रवाना हो रहा हूं। यह यात्रा भारत-रूस रक्षा और सामरिक साझेदारी को मजबूत करने के लिए बातचीत का अवसर देगी। मुझे मास्को में 75वीं विजय दिवस परेड में भी शामिल होना है।”

आपको बता दें की द्वितीय विश्वयुद्ध में नाजी जर्मनी पर सोवियत विजय की 75वीं वर्षगांठ, 24 जून को मॉस्को में मनाई जानी है. इस दिन मॉस्को में भव्य सैन्य परेड का आयोजन किया जाता है. रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह इस सैन्य परेड में शामिल होंगे.  माना जा रहा है कि रक्षा मंत्री इस दौरान रूस के नेताओं के साथ क्षेत्रीय सुरक्षा परिदृश्य तथा समूचे रक्षा सहयोग को मजबूत करने पर बात करेंगे.

रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह की ये तीन दिवसीय यात्रा सामरिक रूप से काफी महतव्पूर्ण हैं. एक तरफ भारत चीन के बीच तनाव है दूसरी तरफ अमेरिका का  झुकाव भारत की तरफ होना और अब रक्षा मंत्री का रूस जाना ये सभी चीन को अलग थलग करने की कूटनीति तो नहीं?  रूस दोनों देशों के बीच तनाव को लेकर भारत और चीन के संपर्क में है। अधिकारियों ने मॉस्को में रक्षा मंत्री की बैठकों के दौरान इस मुद्दे पर चर्चा होने की संभावना से इनकार नहीं किया है। अधिकारियों ने ये भी कहा है कि कि चीन के साथ सीमा पर तनाव होने के बावजूद सिंह ने रूस की यात्रा स्थगित नहीं की क्योंकि रूस के साथ भारत के दशकों पुराने सैन्य संबंध हैं। उन्होंने कहा कि रक्षा मंत्री रूसी सैन्य अधिकारियों के साथ अपनी बातचीत में एस-400 मिसाइल रक्षा प्रणाली समय पर उपलब्ध कराए जाने का आग्रह कर सकते हैं। 

कोरोना वायरस के संक्रमण को लेकर विदेश यात्रा पर प्रतिबंध के चार महीने बाद ये किसी भी वरिष्ठ केंद्रीय मंत्री की यह पहली विदेश यात्रा है। रक्षा मंत्री की रूस यात्रा ऐसे समय हो रही है जब लद्दाख में चीन के साथ भारत का तनाव जारी है. और इससे पहले गलवान घाटी में चीनी सैनिकों के साथ हुई  झड़प में 20 भारतीय सैनिकों की शहादत हुई है. जिसके बाद दोनों देशों के बीच गतिरोध चरम पर है। 


Suggested News