बिहार उत्तरप्रदेश मध्यप्रदेश उत्तराखंड झारखंड छत्तीसगढ़ राजस्थान पंजाब हरियाणा हिमाचल प्रदेश दिल्ली पश्चिम बंगाल

LATEST NEWS

भारत पे के फाउंडर अशनीर ग्रोवर की पत्नी को कंपनी से निकाला गया, फंड की हेराफेरी के लगे हैं आरोप

भारत पे के फाउंडर अशनीर ग्रोवर की पत्नी को कंपनी से निकाला गया, फंड की हेराफेरी के लगे हैं आरोप

DESK : सोनी टीवी पर पिछले माह खत्म हुए शो शार्क टैंक इंडिया से हर घर में भारत पे के फाउंडर अशनीर ग्रोवर (Ashneer Grover)  ने अपनी पहचान बनाई थी। अब अशनीर ग्रोवर अपनी कंपनी में हुए वित्तिय गड़बड़ी को लेकर बुरी तरह से फंसते हुए नजर आ रहे हैं। बताया जा रहा है ककि BharatPe ने कंपनी की कंट्रोलर व अशनीर की पत्नी माधुरी जैन (Madhuri Jain) को 'फंड की हेराफेरी' के आरोप में निकाल दिया है। जैन पर फंड की हेराफेरी का आरोप है। 

आरोप है कि जैन कंपनी के पैसों का गलत इस्तेमाल करती थीं। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, भारत पे ने माधुरी जैन ग्रोवर की सर्विस एग्रीमेंट को खत्म कर दिया है। इससे पहले भी माधुरी जैन को छुट्टी पर भेज दिया गया था। हालांकि माधुरी जैन ने 10 फरवरी को भारतपे के बोर्ड को लिखे पत्र में आरोप लगाया था कि उसने अपना इस्तीफा कभी नहीं दिया, जिसे कंपनी ने स्वीकार कर लिया। 

भारत पे ने एक इंटरव्यू में बताया था, कंपनी ने कभी इस्तीफा ही नहीं मांगा, इसलिए उसे स्वीकार करने की बात ही नहीं उठती है। हालांकि, कंपनी ने यह जरूर बताया कि माधुरी जैन को 20 नंबर को अनिवार्य रूप से छुट्टी पर जाने के लिए कहा गया था। 

बता दें कि भारतपे कंपनी की वैल्यू 2.8 बिलियन डॉलर की है। जैन इस कंपनी की अक्टूबर 2018 से फाइनेंस की जिम्मेदारी निभा रहीं थी। अल्वारेज एंड मार्सेल इन्वेस्टिगेशन की शुरुआती जांच में भी उनका नाम सामने आया था। सूत्रों के मुताबिक, उसे एक प्रमुख प्रबंधकीय कर्मियों के रूप में नहीं मान रही है, इसलिए उन्होंने बोर्ड की समीक्षा के लिए अंतिम रिपोर्ट पेश करने से पहले उसे तुरंत बर्खास्त करने का निर्णय लिया है। 

Suggested News