बिहार उत्तरप्रदेश मध्यप्रदेश उत्तराखंड झारखंड छत्तीसगढ़ राजस्थान पंजाब हरियाणा हिमाचल प्रदेश दिल्ली पश्चिम बंगाल

LATEST NEWS

अपनी सामाजिक जिम्मेदारी को निभाने आगे आई भारतीय जन परिवार पार्टी, छठ पर व्रतियों के लिए पार्टी ने की विशेष व्यवस्था

अपनी सामाजिक जिम्मेदारी को निभाने आगे आई भारतीय जन परिवार पार्टी, छठ पर व्रतियों के लिए पार्टी ने की विशेष व्यवस्था

PATNA : बिहार की राजनीति में तेजी से लोकप्रिय हो रही भारतीय जन परिवार पार्टी अपनी सामाजिक जिम्मेदारियों का भी बखूबी निर्वहन कर रही है। इस कड़ी में पार्टी की तरफ महान छठ व्रत के अवसर पर छठ व्रतियो के लिए जगह जगह स्टॉल की व्यवस्था की गई थी। इस दौरान घाटों पर सभी व्रतियों व श्रद्धालुओं का स्वागत किया गया। वहीं व्रत के बाद उनके लिए चाय की व्यवस्था की गई थी।

पार्टी के अध्यक्ष पृथ्वी कुमार माली ने बताया कि बिहार में छठ पर्व सबसे महत्वपूर्ण त्योहार माना जाता है। जिसमें हमारी पार्टी के जिलाध्यक्ष की तरफ से विशेष व्यवस्था की गई थी। इस दौरान व्रतियों को गले लगाकर उन्हें छठ पर्व की शुभकामना दी गई। पृथ्वी कुमार ने बताया कि इस दौरान पार्टी कार्यकर्ता व जिलाध्यक्ष ने घाटों पर व्रतियों के घाटों को पंडाल से सजाया।

इनका योगदान रहा महत्वपूर्ण

छठ पर्व के लिए पार्टी के स्टॉल लगाने में बिहार के युवा प्रदेश अध्यक्ष प्रकाश का भी योगदान महत्वपूर्ण रहा। इसके अलावा नवीन कुमार भगत, मीना यादव, हरिओम आदि का योगदान महत्वपूर्ण रहा। 

Suggested News