बिहार उत्तरप्रदेश मध्यप्रदेश उत्तराखंड झारखंड छत्तीसगढ़ राजस्थान पंजाब हरियाणा हिमाचल प्रदेश दिल्ली पश्चिम बंगाल

LATEST NEWS

यूपी के पूर्व सीएम कल्याण सिंह के निधन पर भारतीय जन परिवार पार्टी ने दी श्रद्धांजलि, राष्ट्रीय अध्यक्ष ने बताया अपूर्ण क्षति

यूपी के पूर्व सीएम कल्याण सिंह के निधन पर भारतीय जन परिवार पार्टी ने दी श्रद्धांजलि, राष्ट्रीय अध्यक्ष ने बताया अपूर्ण क्षति

Desk. उत्तर प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री कल्याण सिंह के निधन पर भारतीय जन परिवार पार्टी ने भी श्रद्धांजलि अर्पित की है.  पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष पृथ्वी कुमार ने कहा कि यूपी के पूर्व सीएम कल्याण सिंह मुख्यमंत्री और राज्यपाल की जिम्मेदारी बखूबी रूप से निभाई. साथ ही उन्होंने कहा भारतीय जन परिवार पार्टी के सभी कार्यकर्ता कल्याण सिंह के निधन पर शोक व्यक्त करते हुए श्रद्धांजलि अर्पित करते हैं.

पूर्व मुख्यमंत्री कल्याण सिंह को श्रद्धाजंलि को लेकर भारतीय जन परिवार पार्टी ने एक प्रेस विज्ञपति भी जारी किया, जिसमें पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष ने पूर्व मुख्यमंत्री कल्याण सिंह के निधन पर शोक व्यक्त करते हुए कहा कि यह भारतीय राजनीति के लिए बड़ी क्षति है. उन्होंने कहा कि कल्याण सिंह जी अपनी जिम्मेदारियों को बखूबी निभाते थे. चाहे वो मुख्यमंत्री के रूप में हो, या सांसद के रूप में या फिर राज्यपाल के रूप में, वे अपने दायित्वों से कभी समझौता नहीं करते थे.

बता दें कि कल रात को उत्तरप्रदेश के पूर्व सीएम और गुजरात के राज्यपाल रह चुके कल्याण सिंह का निधन हो गया. वह काफी दिनों से बिमार चल रहे थे. उनके निधन पर यूपी के सीएम योगी आदित्यनाथ ने उत्तर प्रदेश में चार दिनों का राजकीय शोक घोषित किया है. वहीं बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने भी कल्याण सिंह के निधन पर शोक व्यक्त किया है. बिहार भाजपा ने आज श्रद्धांजिल कार्यक्रम भी किया.


Suggested News