बिहार उत्तरप्रदेश मध्यप्रदेश उत्तराखंड झारखंड छत्तीसगढ़ राजस्थान पंजाब हरियाणा हिमाचल प्रदेश दिल्ली पश्चिम बंगाल

LATEST NEWS

भारतीय मित्र पार्टी ने केन्द्र और राज्य सरकार के नीतियों को बताया जनविरोधी, 25 नवंबर से आंदोलन का किया एलान

भारतीय मित्र पार्टी ने केन्द्र और राज्य सरकार के नीतियों को बताया जनविरोधी, 25 नवंबर से आंदोलन का किया एलान

PATNA : भारतीय मित्र पार्टी ने केन्द्र और राज्य सरकार को जनविरोधी बताते हुए उनके खिलाफ आंदोलन का एलान किया है। पार्टी ने इसकी शुरुआत 25 नंवबर से किये जाने का एलान किया है।  

पार्टी की ओर से शनिवार को पटना में एक प्रेस-वार्ता का आयोजन किया गया। जिसमें राष्ट्रीय अध्यक्ष धनेश्वर महतो ने केंद्र सरकार और राज्य सरकार की नीतियों का विरोध करते हुए कहा की देश का किसान बदहाल है और कालाबाजारीयो की चांदी हो रही है। 

महतो ने कहा है कि देश के किसान के विषय में प्रधानमंत्री  नरेंद्र मोदी जी ने कहा था कि हम किसानों की आय दोगुना करेंगे  इस ओर अभी तक एक भी कदम नहीं उठाया गया है। आज देश में लहसुन 180 रु किलो, प्याज 80 से 100रु किलो बिक रहा है। जिसका फायदा किसानो के वजाय कालाबाजारी उठा रहे हैं। 

उन्होंने कहा कि भारतीय मित्र पार्टी केंद्र सरकार और राज्य सरकार से मांग करती है कि हर ब्लाक के अंदर एक कोल्ड स्टोर व फूड प्रोसेसींग यूनिट की व्यवस्था की जाए जिससे किसानों को अपने फलो  व सब्जियों को रखने की सुविधा  मिल सके और सरकार किसानो के द्वारा उत्पादित सभी सामग्रियों की क्रय मूल्य तय करें जिससे किसानों को लाभ प्राप्त हो।

महतो ने कहा कि कृषि, शिक्षा, स्वास्थ्य व्यवस्था औरकिसानों की समस्या को लेकर  भारतीय मित्र पार्टी एक आंदोलन करने जा रही है जो की 25 नवंबर से शुरू होगा और मांगे पूरी होने तक जारी रहेगा।  

प्रेस वार्ता मे राष्ट्रीय महासचिव इंद्रजीत कुमार , उपाध्यक्ष रामजतन महतो श्रीमती बीना देवी , बृज बिहारी यादव राम अवतार यादव , लव कुमार सिंह गोपाल कुमार तिवारी एवं पार्टी के कई नेता उपस्थित थे।

Suggested News