बिहार उत्तरप्रदेश मध्यप्रदेश उत्तराखंड झारखंड छत्तीसगढ़ राजस्थान पंजाब हरियाणा हिमाचल प्रदेश दिल्ली पश्चिम बंगाल

LATEST NEWS

गोल्डन ब्वाय नीरज चोपड़ा को भारतीय जन परिवार पार्टी ने बधाई, कहा – इस प्रदर्शन से भारतीय खेलों को मिलेगी नई ऊंचाई

गोल्डन ब्वाय नीरज चोपड़ा को भारतीय जन परिवार पार्टी ने बधाई, कहा – इस प्रदर्शन से भारतीय खेलों को मिलेगी नई ऊंचाई

PATNA : टोक्यो ओलंपिक में देश को इकलौता गोल्ड मेडल जीतनेवाले नीरज चोपड़ा को भारतीय जन परिवार पार्टी ने बधाई  दी है। पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष पृथ्वी कुमार ने कहा है कि इस प्रदर्शन से भारतीय खेलों को नई ऊंचाई मिलेगी। 

पृथ्वी कुमार ने कहा ओलंपिक में भारत दूसरे खेलों में तो अच्छा प्रदर्शन करता रहा है, लेकिन कभी एथेलेटिक्स में कोई पदक प्राप्त नहीं कर सका है। जेवलिन थ्रो में गोल्ड जीतकर नीरज ने इस खेल में भारत के युवाओं के लिए दरवाजे खोल दिए हैं। उन्होंने कहा फाइनल मुकाबले में जिस तरह नीरज चोपड़ा बाकि खिलाड़ियों पर बढ़त बनाई और अंत तक उसे बनाए रखा, वह शानदार है।

ओलंपिक में गई भारतीय टीम को दी बधाई

भारतीय जन परिवार पार्टी अध्यक्ष ने कहा कि अब तक के सभी ओलंपिक की तुलना में टोक्यो ओलंपिक भारतीय खेलों के नजरिए से बेहद कामयाब रहा है। पहली बार भारत ने सात पदक जीते हैं। जिनमें एक गोल्ड, दो रजत और चार कांस्य पदक शामिल हैं। वहीं कुछ खेल ऐसे भी रहे हैं, जिनमें भारतीय खिलाड़ी बेहद कम अंतर से पदक से चूके हैं। यह सभी खिलाड़ी बधाई के पात्र हैं। मैं उनको आनेवाले खेलों के लिए शुभकामनाएं देता हूं।

हॉकी टीम की तारीफ

पृथ्वी कुमार ने ओलंपिक में हॉकी को 41 साल बाद कोई पदक मिलने पर भी खुशी जाहिर की। उन्होंने कहा कि भारतीय पुरुष टीम के साथ महिला टीम ने भी हॉकी में बेहद शानदार प्रदर्शन किया है। हालांकि महिला हॉकी के पदक से चूकने पर उन्होंने निराशा जाहिर की। उन्होंने कहा कि निश्चित रूप से जिस तरह का प्रदर्शन महिला हॉकी टीम ने किया, उनसे पदक की उम्मीद बढ़ गई थी। 

Suggested News