भारतीय लोक चेतना पार्टी ने पहले चरण के चुनाव में 7 सीटों पर प्रत्याशी को मैदान में उतारा,देखें लिस्ट....

PATNA: बिहार विधानसभा के चुनावी दंगल में भारतीय लोक चेतना पार्टी भी उतरी है। पार्टी ने बिहार के पहले चरण के चुनाव में 7 उम्मीदवारों को मैदान में उतारा है।भारतीय लोक चेतना पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष सत्यानन्द प्रसाद दाँगी ने बताया कि बिहार विधान सभा आम चुनाव - 2020 के प्रथम चरण में 07 प्रत्याशियों को टिकट दिया गया है। 

नाम इस प्रकार हैं-

1. राकेश कुमार दांगी-216 जहानाबाद,2. मृत्युंजय पासवान-218 मखदुमपुर (अ.जा.),3. प्रसुन कुमार-231 टिकारी,4. राजकुमार कुशवाहा-233 अतरी,5. अशोक कुमार सिंह दाँगी-225 गुरुआ,6. अंजनी कुमार वैद्यसेन- 230 गया टाउन,7. प्रमोद कुमार सिंह-164 तारापुर।

सत्यानंद दांगी ने बताया कि प्रथम चरण के सातों टिकट में सामाजिक समीकरण का ख्याल रखते हुए प्रत्याशी का चयन किया गया है। साथ ही दावा किया गया है कि सातों उम्मीदवार चुनाव जीतकर आयेंगे ।