बिहार उत्तरप्रदेश मध्यप्रदेश उत्तराखंड झारखंड छत्तीसगढ़ राजस्थान पंजाब हरियाणा हिमाचल प्रदेश दिल्ली पश्चिम बंगाल

LATEST NEWS

भीम आर्मी ने नालंदा में फूंका सीएम का पुतला, जताया विरोध

भीम आर्मी ने नालंदा में फूंका सीएम का पुतला, जताया विरोध

NALNDA : भीम आर्मी भारत एकता मिशन के संस्थापक चंद्रशेखर आजाद को महाराष्ट्र के एक होटल में मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस के इशारे पर नजरबंद किए जाने के विरोध में बिहार शरीफ में भीम आर्मी के सदस्यों ने आक्रोश मार्च निकालते हुए अस्पताल चौराहे पर महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस का पुतला फूंका।

इसके साथ ही मनुवाद, ब्राह्मण वाद , और पाखंड वाद का विरोध करते हुए मनु स्मृति ग्रंथ की प्रतियों को भी जलाया। इस मौके पर संघ के जिला अध्यक्ष रजनीश कुमार पासवान ने कहा कि बीजेपी और आरएसएस मिलाकर बाबासाहेब भीमराव अंबेडकर के संविधान को बदल कर देश में मनु स्मृति लागू करने का प्रयास कर रहे हैं. 

उनकी इच्छा भारतीय संविधान को खत्म करने की है. भारतीय संविधान के अनुच्छेद 19 में किसी भी देश के नागरिक को कहीं भी आने-जाने धरना प्रदर्शन रैली करने को स्वतंत्र हैं. इसके बावजूद महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री के इशारे पर भीम आर्मी भारत एकता मिशन के संस्थापक चंद्रशेखर आजाद को 2 दिनों तक होटलों में नजर बंद करके रखा गया जो कि लोकतंत्र की हत्या है.  

Suggested News