बिहार उत्तरप्रदेश मध्यप्रदेश उत्तराखंड झारखंड छत्तीसगढ़ राजस्थान पंजाब हरियाणा हिमाचल प्रदेश दिल्ली पश्चिम बंगाल

LATEST NEWS

भीम आर्मी का भारत बंद आज, पटना सिटी में कार्यकर्ताओं ने किया सड़क जाम

भीम आर्मी का भारत बंद आज, पटना सिटी में कार्यकर्ताओं ने किया सड़क जाम

Patna : भीम आर्मी द्वारा आरक्षण में छेड़छाड़ के विरोध में आज भारत बंद का आह्वान किया गया है। भीम आर्मी के इस बंद को देश की कई विपक्षी  पार्टियों द्वारा समर्थन दिया गया है। 

भीम आर्मी के इस बंद का राजधानी पटना में मिला-जुला असर देखने को मिल रहा है। पटनासिटी के सबलपुर में भीम आर्मी कार्यकर्ता सुबह से सड़क पर उतर आए है। 

बंद समर्थकों ने सबलपुर स्टेट हाइवे को जाम कर दिया है। समर्थको ने सड़क पर आगजनी भी की है। जिसकी वजह से इस मार्ग पर आवाजाही  ठप हो गई है। 

सड़क के दोनों ओर गाड़ियों की लंबी कतार लगी है। बंद समर्थक मोदी सरकार के खिलाफ नारेबाजी और आरक्षण नियम में  जल्द सुधार की मांग कर रहे है। 

पटना सिटी रजनीश की रिपोर्ट

Suggested News