बिहार उत्तरप्रदेश मध्यप्रदेश उत्तराखंड झारखंड छत्तीसगढ़ राजस्थान पंजाब हरियाणा हिमाचल प्रदेश दिल्ली पश्चिम बंगाल

LATEST NEWS

गांव में भोज खाने जा रहे दो लोगों पर ताबड़तोड़ फायरिंग, गंभीर हालत में पटना किया गया रेफर

गांव में भोज खाने जा रहे दो लोगों पर ताबड़तोड़ फायरिंग, गंभीर हालत में पटना किया गया रेफर

मसौढ़ी। पुनपुन थाना के  बराह गांव में दो लोगो को कुछ लोगों ने गोली मारकर जख्मी कर दिया। जिन्हें जख्मी हालत में इलाज के लिए पटना भेजा गया। घटना  गुरुवार की रात की है। जिसमें शनिवार को थाने में शिकायत दर्ज कराई गई है। 

घटना के बारे में पुनपुन थाने से मिली जानकारी के अनुसार बराह गांव निवासी अनिल सिंह और हिमांशू सिंह अपने-अपने घरों से गांव में आयोजित छठी समारोह के भोज खाने के लिए निकले। दोनों बातचीत करते गांव की सड़कों पर जा रहे थे। इस दौरान सड़क के मुहाने पर पूर्व से घात लगाए कुछ लोगों ने उन्हें घेर लिया। इसके पहले की दोनों कुछ समझ पाते ताबड़तोड़ फायरिंग की गई। दोनों ने किसी तरह भाग कर जान बचाई लेकिन इस दौरान गोली लगने से वे जख्मी हो गए।

वहीं  फायरिंग की आवाज सुनकर ग्रामीण घटनास्थल पर दौड़े। यह देख आरोपी फरार हो गए। ग्रामीणों ने घटना की सूचना पुलिस को दी। सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची और दोनों को जख्मी हालत में पीएचसी में लाया गया। जहाँ प्राथमिक चिकित्सा के बाद उन्हें बेहतर इलाज के लिए पटना भेजा गया।

 पुनपुन थाना के एसएचओ कुंदन कुमार सिंह ने बताया कि पीड़ित पक्ष के द्वारा लिखित शिकायत की गई  है।जिसके बाद एफआईआर करने की तैयारी की जा रही है। इस कारण घटना का स्पष्ट नही हो पाया है। मामले में छानबीन की जा रही है।

Suggested News