बिहार उत्तरप्रदेश मध्यप्रदेश उत्तराखंड झारखंड छत्तीसगढ़ राजस्थान पंजाब हरियाणा हिमाचल प्रदेश दिल्ली पश्चिम बंगाल

LATEST NEWS

Bigg Boss OTT से बाहर हुईं भोजपुरी क्वीन अक्षरा सिंह, पंजाबी सिंगर मिलिंद भी हुए एलमिनेट

Bigg Boss OTT से बाहर हुईं भोजपुरी क्वीन अक्षरा सिंह, पंजाबी सिंगर मिलिंद भी हुए एलमिनेट

DESK : कलर्स के OTT चैनल वूच पर चल रहे बिग बॉस के पहले सीजन में भोजपुरी का रंग जमाने गईं एक्ट्रेस-सिंगर अक्षरा सिंह शो से बाहर हो गई हैं। करण जौहर (Karan Johar) के ‘रविवार के वार’ (Ravivar Ka Vaar) में मशहूर भोजपुरी एक्ट्रेस अक्षरा सिंह (Bhojpuri Actress Akshara Singh) और पंजाबी सिंगर मिलिंद गाबा (Punjabi Singer Milind Gaba) शो से बाहर होने का फैसला सुनाया। 

इससे पहले बिग बॉस के घर में दिन की शुरुआत निशांत (Nishant Bhat), मूस (Moose Jattana), प्रतीक (Pratik Sehajpal) और नेहा (Neha Bhasin) के प्यारे और मजेदार पल के साथ हुई. लेकिन, यह तूफान से पहले की शांति थी. करण जौहर ने संडे का वार की शुरुआत की और घर का माहौल बदलने लगा.

ट्रोल होने पर अक्षरा को मांगनी पड़ी माफी

रविवार के वार में बिग बॉस के फैंस द्वारा घरवालों को कुछ सवाल पूछे गए. सबसे पहले फैंस ने अक्षरा पर निशाना साधा. दरअसल अक्षरा सिंह ने नेहा भसीन की ‘बॉडी शेमिंग’ करते हुए उनके ऊपर भद्दी टिप्पणी की थी। जनता और करण जौहर के निशाने पर आने के बाद अक्षरा ने हाथ जोड़कर सबसे माफी मांगी।

Suggested News