बिहार उत्तरप्रदेश मध्यप्रदेश उत्तराखंड झारखंड छत्तीसगढ़ राजस्थान पंजाब हरियाणा हिमाचल प्रदेश दिल्ली पश्चिम बंगाल

LATEST NEWS

भोजपुरी गायिका ने बापू को भी नहीं छोड़ा : अश्लील गाने में लिया राष्ट्रपिता का नाम, मामला दर्ज

भोजपुरी गायिका ने बापू   को भी नहीं छोड़ा : अश्लील गाने में लिया राष्ट्रपिता का नाम, मामला दर्ज

NEWS4NATION DESK : भोजपुरी स्टार गायिका अंतरा सिंह प्रियंका मुश्किल में पड़ गईं है। छोटानागपुर खादी ग्राम उद्योग ने उनके खिलाफ मामला दर्ज कराया है। 

बताया जा रहा है कि यह मामला अंतरा सिंह प्रियंका द्वारा अपने एक अश्लील गानें में राष्ट्रपिता महात्मा गांधी का गलत तरीके से इस्तेमाल को लेकर दर्ज कराया गया है। 

छोटानागपुर खादी ग्राम उद्योग द्वारा दर्ज कराए गए मामले में कहा गया है कि झारखंड की राजधानी रांची में हो रहे एक कार्यक्रम के दौरान प्रियंका पर एक अश्लील गाने में राष्ट्रपिता महात्मा गांधी का नाम इस्तेमाल किया गया है।

शिकायत में गाने को न सिर्फ अश्लील बताया गया है बल्कि कहा गया है कि प्रियंका ने गाने के दौरान गांधीजी का नाम गलत ढंग से इस्तेमाल किया है।

शिकायतकर्ताओं ने कहा कि प्रियंका के इस गाने में देश के महापुरुषों का अपमान किया गया है। 

फिलहाल पुलिस ने मामला दर्ज कर इस मामले की जांच शुरू कर दी है।

बता दें अंतरा सिंह प्रियंका भोजपुरी की स्टार गायिका में शुमार है। इन्होंने कई हिट भोजपुरी गाने गाए हैं।  

पिछले दिनों प्रियंका अपने गाने बुलाती है मगर जाने का नहीं के चलते काफी चर्चा में रही थीं। 

Suggested News