बिहार उत्तरप्रदेश मध्यप्रदेश उत्तराखंड झारखंड छत्तीसगढ़ राजस्थान पंजाब हरियाणा हिमाचल प्रदेश दिल्ली पश्चिम बंगाल

LATEST NEWS

औरंगाबाद में भोजपुरी गायिका घरेलू हिंसा का शिकार, पति पर लगाया गंभीर आरोप

औरंगाबाद में भोजपुरी गायिका घरेलू हिंसा का शिकार, पति पर लगाया गंभीर आरोप

औरंगाबाद. बिहार के मशहूर भोजपुरी गायक प्रमोद प्रेमी के साथ कई एलबम एवं कई म्यूजिक फिल्मों में कार्य करने का दावा करने वाली शहर के अंबेडकर नगर में रहने वाली प्रभा देवी घरेलु हिंसा की शिकार हुई है। मारपीट के बाद महिला अस्पताल में भर्ती है। महिला ने बताया कि कई गीतों में अपने सुर देने और बिहार में कई फिल्मों में अभिनय करने के बाद भी उसे न्याय नहीं मिल रहा है। 

उसने बताया कि उसका पति लगातार उसके साथ मारपीट करता है और सारी संपत्ति हड़पना चाहता है। शादी के बाद से आज तक उसके ससुराल से कोई हिस्सा नहीं मिला और उसने जो भी संपति बनाई है, वह अपने बच्चों के भविष्य के लिए है। इसी संपति को अपने अधिकार में लेने के लिए आज लोहे के रॉड से मारपीट किया है। महिला ने पायस से गुहार लगाई है कि वह उसके पति से अलग कर दें, ताकि चैन से वह अपने बच्चों के साथ जी सके।

Suggested News