बिहार उत्तरप्रदेश मध्यप्रदेश उत्तराखंड झारखंड छत्तीसगढ़ राजस्थान पंजाब हरियाणा हिमाचल प्रदेश दिल्ली पश्चिम बंगाल

LATEST NEWS

आधी रात को नवादा सदर अस्पताल पहुंचे भोजपुरी सुपरस्टार गुंजन सिंह, मरीजों को बांटे कंबल, व्यवस्था देख हुए निराश

आधी रात को नवादा सदर अस्पताल पहुंचे भोजपुरी सुपरस्टार गुंजन सिंह, मरीजों को बांटे कंबल, व्यवस्था देख हुए निराश

NAWADA: भोजपुरी की दुनिया में अपनी एक अलग पहचान बनाने वाले भोजपुरी सुपरस्टार गुंजन सिंह मंगलवार की रात करीब 12:00 बजे नवादा के सदर अस्पताल पहुंचे। जहां उन्होंने ठंड से बेहाल मरीजों को देखा उनसे अस्पताल के व्यवस्थाओं के बारे में जायजा लिया। साथ ही मरीजों की मदद भी की। 

दरअसल, गुंजन सिंह के द्वारा सदर अस्पताल में मरीजों के बीच कंबल का वितरण किया गया है। मरीज भी गुंजन सिंह से अस्पताल के लेकर कई शिकायत किए हैं। मरीज के द्वारा अस्पताल प्रबंधक पर कई गंभीर आरोप भी लगाए गए। मरीजों ने बताया कि, साफ सफाई गंदगी के कारण हम लोग परेशान है। हम लोगों को बेहतर इलाज भी नहीं मिल पा रहा है। 

वहींं अस्पताल की गंदगी को देखकर गुंजन सिंह ने कहा कि अस्पताल में इतनी गंदगी है कि देख कर कोई भी परेशान हो जाए। लेकिन कोई भी इस पर ध्यान नहीं देता है। गुंजन कुमार ने कहा कि, वह यहां के बेटा होने के नाते नवादा के लोगों की मदद कर रहे हैं। मैं सरकार से यह मांग करता हूं कि यहां की व्यवस्था को दुरुस्त करें। लेकिन इस समय सरकार तो अपने ही कामकाज में बिजी है तो जनता के प्रति क्या कुछ ध्यान देंगे।

गुंजन सिंह के द्वारा आधी रात में अस्पताल के सर्जिकल वार्ड में इमरजेंसी वार्ड में मरीजों के साथ मरीज के परिजन से भी मुलाकात किया और लोगों के बीच कंबल का भी वितरण किया है। गुंजन सिंह ने कहा कि यह अस्पताल नरक में बिल्कुल तब्दील है। कोई भी यहां पर देखने के लिए नहीं आता है और इन मरीजों को काफी परेशानी का भी सामना करना पड़ता है। गुंजन सिंह जैसे ही अस्पताल पहुंचे नौजवानों का भी टोली उमड़ गया। रात की 12:00 बजाने के बावजूद भी जैसे ही नौजवान युवकों को जानकारी मिल तो भोजपुरी स्टार गुंजन सिंह पहुंच हैं तो तमाम लोग अस्पताल पहुंचकर गुंजन सिंह से मिले। 

Suggested News