बिहार उत्तरप्रदेश मध्यप्रदेश उत्तराखंड झारखंड छत्तीसगढ़ राजस्थान पंजाब हरियाणा हिमाचल प्रदेश दिल्ली पश्चिम बंगाल

LATEST NEWS

भोजपुरी ट्रेंडिंग वॉइस शिवानी सिंह का गाना "रील वाला लईका" ने एक बार फिर मचाया धमाल, फिर से बनेगा रिकॉर्ड

भोजपुरी ट्रेंडिंग वॉइस शिवानी सिंह का गाना "रील वाला लईका" ने एक बार फिर मचाया धमाल, फिर से बनेगा रिकॉर्ड

PATNA : साल 2023 में सेंट गमकौवा राजा जी, चूल्हिए में झोंक दी जैसे गानों से भोजपुरी म्यूजिक इंडस्ट्री में वायरल हुई नई सिंगर शिवानी सिंह का गाना "रील वाला लईका" में एक बार फिर से धमाल मचा दिया है। यह गाना नए जमाने की रील वाले ट्रेंड को लेकर बनाया गया है, जिसमें शिवानी सिंह ने लड़कियों की दिल की बात कह दी है। सोशल मीडिया के इस दौर में गाना "रील वाला लईका" का ट्रेंड करना तो तय था। लेकिन इतनी जल्दी यह गाना लोगों के बीच पॉपुलर हो जाएगा,  यह 2023 की ट्रेडिंग वॉइस ऑफ द ईयर शिवानी सिंह ने भी नहीं सोचा होगा। लेकिन यूट्यूब पर शिवानी सिंह का यह गाना 24 घंटे से भी कम समय में 5 लाख के आंकड़े को पार कर गया है और इसके व्यूज लगातार तेजी से बढ़ रहे हैं, जो फिर से किसी रिकॉर्ड की ओर अग्रसर नजर आ रहा है। 

गाना "रील वाला लईका" एक लड़की की ख्वाहिश का इजहार है जिसमें लड़की को रील बनाने वाला लड़का पसंद आ जाता है। शिवानी सिंह ने इसी चाहत को अपने स्वरों से सजा दिया है जो सीधे लोगों के दिलों को छू रही है और गाना तेजी से वायरल हो रहा है। शिवानी सिंह काफी युवा सिंगर है जिन्होंने बेहद कम समय में एक से बढ़कर एक हिट गाने दिए हैं और उनका यह सिलसिला जारी है। शिवानी की आवाज के दीवाने उनके गानों का खूब इंतजार करते हैं यही वजह है कि जब गाना रील वाला लईका रिलीज हुआ तो देखते ही देखते गाने के व्यूज आंकड़े को पंख लग गया और यह लगातार लोगों के बीच पॉपुलर हो रहा है। जितनी खूबसूरत शिवानी सिंह की आवाज है, उतना ही मजेदार इस गाने का म्यूजिक वीडियो है जिसे खूब इंजॉय कर रहे हैं। 

लिंक : https://youtu.be/-uh7omA3lO4?feature=shared

इस गाने के म्यूजिक वीडियो में श्वेता शर्मा उसे लड़की के किरदार में नजर आ रहे हैं जिससे "रील वाला लईका" यानी मैंगो मैन पसंद आ गया है जिसकी चर्चा हुई। अपनी फ्रेंड के साथ डांस के फॉर्म में करती हुई नजर आ रही है। भोजपुरी म्यूजिक लवर्स को यह म्यूजिक वीडियो खूब भा रही है। तभी इस वीडियो ने तहलका मचा रखा है। आपको बता दें कि गाना "रील वाला लईका" के गीतकार अजीत मंडल है जिन्होंने इस गाने के खूबसूरत लिरिक्स को लिखा है और उसके संगीतकार आर्य शर्मा है। 

आर्य शर्मा इन दोनों भोजपुरी के नए जेनरेशन के पॉपुलर संगीतकार है जिनकी जोड़ी एक पॉपुलर फीमेल सिंगर शिवानी सिंह के साथ गजब ढा रही है। इस गाने का निर्देशन वेंकट महेश ने किया है और क्रिएटिव डायरेक्टर नितेश सिंह है। गाने की कोरियोग्राफी प्रेम शर्मा ने की है और इसके प्रचार प्रसार की जिम्मेदारी मशहूर पीआरओ रंजन सिन्हा संभाल रहे हैं। अगर आपने भी अभी तक इस गाने को नहीं सुना तो एक बार आइकॉन भोजपुरी बवाल ऑफिशल यूट्यूब चैनल पर जाएं और इस गाने को सुने। यह गाना आपके दिल को भी छू लेगी।

Suggested News