बिहार उत्तरप्रदेश मध्यप्रदेश उत्तराखंड झारखंड छत्तीसगढ़ राजस्थान पंजाब हरियाणा हिमाचल प्रदेश दिल्ली पश्चिम बंगाल

LATEST NEWS

भूमि विवाद में पति-पत्नी को अपराधियों ने गोली मारी, आरोपी सास-ससुर व भैंसुर गिरफ्तार

भूमि विवाद में पति-पत्नी को अपराधियों ने गोली मारी, आरोपी सास-ससुर व भैंसुर गिरफ्तार

मधुबनी... लदनियां थाना के अंतर्गत लक्ष्मीनिया पंचायत के  गोदाम टोला में पति-पत्नी को गोली मारकर हत्या कर देने का मामला सामने आया है। जानकारी के मुताबिक भूमि विवाद को लेकर ये हत्या किया गया है। अपराधियों की गोली लगने से पति की मौत जहां घटना स्थल पर ही हो गई, वहीं पत्नी की मौत अस्पताल ले जाते समय रास्ते में हो गई। घटना के बाद सूचना मिलने पर मौके पर पहुंची पुलिस जांच में जुट गई है। मृतकों की पहयपन छोदी साह के दूसरे पुत्र राजीव कुमार एवं उसकी पत्नी रेणू कुमारी के रूप में किया गया है। 

रेणू कुमारी 2010 में पास के ही नवसृजित प्राथमिक विद्यालय महुआ टोल में शिक्षिका के रूप में पदस्थापित थी। रेणू के भाई पिपराही निवासी मनोज साह के लिखित आवेदन के आधार पर प्राथमिकी दर्ज की गई। आवेदन में मनोज साह ने भूमि विवाद को लेकर हत्या करने का आरोप रेणू की सास वीणा देवी, ससुर छेदी साह, भैंसुर संजय कुमार एवं गोतनी रुणा देवी समेत अन्य पर लगाया है। आवेदन के आधार पर पुलिस ने तीन नामजद आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। 

थाना प्रभारी संतोष कुमार सिंह ने बताया है कि मृतक राजीव कुमार का अपने भाई संजय कुमार के साथ पूर्व से भूमि का विवाद चल रहा था। इसी विवाद में मृतक और उसकी पत्नी को भी पूर्व में धमकी दी जा रही थी। इस बीच अपराधियों ने बीती देर रात को दोनों को गोली मार दी, जिससे उनकी मौत हो गई। 





Suggested News