बिहार उत्तरप्रदेश मध्यप्रदेश उत्तराखंड झारखंड छत्तीसगढ़ राजस्थान पंजाब हरियाणा हिमाचल प्रदेश दिल्ली पश्चिम बंगाल

LATEST NEWS

BJP के भूपेंद्र यादव का क्लीयर कट - नो कॉमेट ऑन गठबंधन, नीतीश ही होंगे सीएम

BJP के भूपेंद्र यादव का क्लीयर कट - नो कॉमेट ऑन गठबंधन, नीतीश ही होंगे सीएम

PATNA: बिहार विधानसभा चुनाव को लेकर एनडीए से अलग होने के बाद भी लोजपा और भाजपा की तकरार बढ़ती जा रही है। भाजपा नेताओं और चिराग पासवान के बीच आरोप प्रत्यारोप बढ़ता ही जा रहा है। इस बीच आज रविवार को भाजपा ने एक बार फिर साफ कर दिया है कि बिहार चुनाव में लोजपा एनडीए की सहयोगी नहीं है। भूपेन्‍द्र यादव ने पटना में विभिन्न दलों से आए नेताओं को भाजपा की सदस्यता दिलाई। मिलन समारोह में रालोसपा के एक बार फिर चुनावी झटका लगा है। रालोसपा के राष्ट्रीय महासचिव एवं किसान प्रकोष्ठ के राष्ट्रीय प्रभारी अरुण कुशवाहा ने रालोसपा से तमाम पदों से त्यागपत्र देतें हुए भाजपा का दामन थाम लिया है। 


अरूण कुशवाहा की माने तो लोकसभा चुनाव के बाद से ही रालोसपा मे उपेक्षित महसूस कर रहे थे। पार्टी सुप्रीमो उपेन्द्र कुशवाहा पर तानाशाही का आरोप लगाते हुए कहा कि पार्टी को शिखर से शून्य की ओर ले जा रहे हैं। भारतीय जनता पार्टी के महासचिव एवं बिहार प्रभारी भूपेंद्र यादव एं विधान परिषद् सदस्य सम्राट चौधरी ने चाणक्या होटल चुनाव कार्यालय में मिलन समारोह का आयोजन किया गया। मिलन समारोह में भाजपा नेताओं ने कहा कि अरूण कुशवाहा के सामाजिक व राजनैतिक अनुभव का लाभ पार्टी को मिलेगा। इसके साथ ही मिथिलांचल सहित पूरे उत्तर बिहार में पार्टी का जनाधार भी मजबूत होगा। मीडिया के सवाल पूछे जाने पर भूपेन्द्र यादव ने क्लीयर कट कहा कि नो कॉमेट ऑन गठबंधन, नीतीश ही होंगे सीएम। 

बीजेपी इस मामले में बिल्कुल स्पष्ट है कि लोजपा अब हमारे गठबंधन का हिस्सा नहीं है। हम चिराग पासवान को स्पष्ट बताना चाहते हैं कि उन्हें किसी भी भ्रम में नहीं रहना चाहिए। भाजपा-जदयू चुनाव लड़ रहे हैं और नीतीश कुमार जी ही मुख्यमंत्री होंगे।

Suggested News