बिहार उत्तरप्रदेश मध्यप्रदेश उत्तराखंड झारखंड छत्तीसगढ़ राजस्थान पंजाब हरियाणा हिमाचल प्रदेश दिल्ली पश्चिम बंगाल

LATEST NEWS

बीजेपी का संकल्प पत्र पटना में जारी, भूपेंद्र यादव बोले- छोटे किसानों और व्यापारियों को मिलेगा पेंशन

बीजेपी का संकल्प पत्र पटना में जारी, भूपेंद्र यादव बोले- छोटे किसानों और व्यापारियों को मिलेगा पेंशन

PATNA : भाजपा के संकल्प पत्र को आज पटना में जारी किया गया। इस अवसर पर केंद्रीय मंत्री और पटना साहिब से पार्टी के उम्मीदवार रविशंकर प्रसाद ने कहा कि बीजेपी के संकल्प पत्र और कांग्रेस के घोषणा पत्र में बहुत अंतर है। उन्होंने कहा कि कांग्रेस स्पेशल फोर्स एक्ट को खत्म करना चाहती है जबकि बीजेपी इसके खिलाफ है। कांग्रेस टुकड़े-टुकड़े गैंग के साथ है। 

उन्होंने कहा कि कांग्रेस न्याय के नाम पर जुमला कर रही है। 55 साल बाद कांग्रेस को न्याय की याद आ रही है। उन्होंने कहा कि हमारा काम जमीन पर दिखता है। 2.5 करोड़ की बिजली दी है वो दिखता है। मोबाइल,इंटरनेट सभी के पास है ये दिखता है। हमारी सरकार देश की सुरक्षा का काम कर रही है। 

भाजपा के राष्ट्रीय महासचिव और बिहार प्रभारी भूपेंद्र यादव ने कहा कि आने वाले 5 सालों को ध्यान में रखते हुए संकल्प पत्र को तैयार किया गया है। उन्होंने कहा कि फिर से सरकार बनने पर छोटे किसानों और व्यापारियों को पेंशन मिलेगा। 2022 में आज़ादी के 75 साल पूरे होने पर सभी को पक्का मकान मिल जाएगा। उन्होंने कहा कि आने वाले 5 सालों में 75 नई मेडिकल कॉलेज खोले जाएंगे। 

उन्होंने कहा कि कृषि सम्मान राशि सभी किसान को दिया जाएगा। किसान क्रेडिट कार्ड में 0% ब्याज पर 1 लाख तक ऋण ले सकते हैं। अब सामाजिक पेंशन भी दिया जाएगा। राष्ट्रीय व्यापार कल्याण बोर्ड का गठन किया जायेगा। जो व्यापारी है उनको बीमा दिया जाएगा। 


Suggested News