बिहार उत्तरप्रदेश मध्यप्रदेश उत्तराखंड झारखंड छत्तीसगढ़ राजस्थान पंजाब हरियाणा हिमाचल प्रदेश दिल्ली पश्चिम बंगाल

LATEST NEWS

BIHAR NEWS : लॉकडाउन में पाबंदी के बावजूद मजार में जुटी हजारों की भीड़, हटाने में पुलिस के छूट गए पसीने, चटकानी पड़ी लाठियां

BIHAR NEWS : लॉकडाउन में पाबंदी के बावजूद मजार में जुटी हजारों की भीड़, हटाने में पुलिस के छूट गए पसीने, चटकानी पड़ी लाठियां

KAIMUR : लॉकडाउन के दौरान जारी गाइडलाइन में मंदिर, मस्जिद, गुरुद्वारा सहित सभी धार्मिकस्थल को बंद है। साथ ही सामूहिक कार्यक्रम का आयोजन भी प्रतिबंधित है। यहां तक की शादी विवाह में भी 20 लोगों से अधिक लोगों को सम्मिलित नहीं होना है। लेकिन इन पाबंदियों के बाद भी कैमूर जिले के चैनपुरप्रखंड क्षेत्र के ग्राम पंचायत बिउर में स्थित साबिर बाबा के मजार पर शुक्रवार की दोपहर प्रत्येक सप्ताह आयोजित होने वाले मेले में हजारों की संख्या में लोगों की भीड़ जुट गई।  जिन्हें हटाने के लिए पुलिस को लाठियां तक चटकानी पड़ी।

बताया गया कि कोरोना संक्रमण के इस दौर में ग्राम पंचायत बिउर में स्थित साबिर बाबा मजार पर शुक्रवार हजारों की संख्या में लोगों की मौजूदगी रही। जहां बजावते मेला का रुप देखा गया। जगह-जगह दुकान लगे हुए पाए गए। लोग खरीदारी करते नजर आए। गाइडलाइन के अनुपालन को लेकर कुछ भी नहीं ना ही किसी के द्वारा शारीरिक दूरी का अनुपालन किया जा रहा था। जहां पुलिस के द्वारा कार्रवाई करते हुए स्थल को खाली करवाते हुए दूर दराज से आए लोगों को तत्काल अपने अपने घर जाने के निर्देश दिए गए हैं।

मामले में ट्रेनी डीएसपी सह चैनपुर थानाध्यक्ष अजय कुमार चौधरी के द्वारा बताया गया कि गाइडलाइन के अनुपालन को लेकर इनके द्वारा क्षेत्र में भ्रमण किया जा रहा था। तभी सूचना प्राप्त हुई की बिउर में स्थित मजार पर हजारों की संख्या में लोगों की मौजूदगी है। मामलों का तत्काल संज्ञान में लेते हुए इनके द्वारा मौके पर पहुंचा गया। जहां प्राप्त सूचना सत्य पाई गई। हजारों लोगों से अधिक की वहां भीड़ मौजूद थी। 

मजार के भवन में ठहरे हुए पांच सौ से अधिक लोग

वहीं मजार के बिल्कुल सामने बन नए भवन में 500 से अधिक लोगों को बरामदे में एक ही जगह निवास करते हुए पाया गया। जिन्हें मजार के संचालकों द्वारा घर भेजने के लिए कहा गया। वहीं चैनपुर थाने से अतिरिक्त सुरक्षा बल को मंगाकर लगाए गए सभी दुकानों को हटाते हुए मजार पर पहुंचे दूरदराज के लोगों को अपने-अपने घर जाने के निर्देश दिए गए हैं। 


Suggested News