बिहार उत्तरप्रदेश मध्यप्रदेश उत्तराखंड झारखंड छत्तीसगढ़ राजस्थान पंजाब हरियाणा हिमाचल प्रदेश दिल्ली पश्चिम बंगाल

LATEST NEWS

बड़ा हादसा : सड़क हादसे में पिता-पुत्र की मौत, लड़की की शादी के लिए जा रहे थे लड़का देखने

बड़ा हादसा : सड़क हादसे में पिता-पुत्र की मौत, लड़की की शादी के लिए जा रहे थे लड़का देखने

BEGUSARAI : जिले से एक बड़ी घटना सामने आई  है। जहां सड़क दुर्घटना में जहां 2 लोगों की मौत हो गई है। वहीं 2 लोग गंभीर रुप से घायल है। जिन्हें इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है। 

घटना के संबंध में बताया गया है कि जिले के बछवारा थाना क्षेत्र के रानी गोधना के समीप एनएच-28 पर एक तेज रफ्तार ट्रक ने दो बाइक सवार चार लोगों को रौंद डाला। 

इस घटना में जहां दो लोगों की मौके पर ही मौत हो गई, वहीं दो लोग गंभीर रुप से घायल हो गए। दोनो घायलों को इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है।  

मृतक की पहचान बछवारा थाना क्षेत्र के चमथा पंचायत करारी गोपालपुर के रहने वाले लडडू महतो और उनके पुत्र संतोष कुमार के रूप में कई गयी है। जबकि घायलों की पहचान रमेश कुमार एवं गेनौरी महतो के रुप में हुई है। 

मिली जानकारी के अनुसार मृतक अपनी भतीजी की शादी के लिए लड़का देखनेके लिए जा रहे थे। उसी दौरान गोदना स्थित विद्यालय के सामने एनएच 28 पर अज्ञात ट्रक अपने दोनों मोटरसाइकिल को रौंदते हुए घटनास्थल से फरार हो गया। फिलहाल  की घटना सूचना मिलते ही बछवाड़ा थाने की पुलिस मौके पर पहुंच तहकीकात में जुट गई है।

बेगूसराय से कृष्णा की रिपोर्ट

Suggested News