बिहार उत्तरप्रदेश मध्यप्रदेश उत्तराखंड झारखंड छत्तीसगढ़ राजस्थान पंजाब हरियाणा हिमाचल प्रदेश दिल्ली पश्चिम बंगाल

LATEST NEWS

दिल्ली में बिहारी मजदूरों के साथ हुआ बड़ा हादसा, निर्माणाधीन बिल्डिंग के 17वीं मंजिल से नीचे गिरे चार श्रमिक

दिल्ली में बिहारी मजदूरों के साथ हुआ बड़ा  हादसा, निर्माणाधीन बिल्डिंग के 17वीं मंजिल से नीचे गिरे चार श्रमिक

NEW DELHI : बिहार से रोजगार की तलाश में देश की राजधानी गए कुछ बिहारी मजदूर बड़े हादसे का शिकार हो गए हैं। बताया गया कि दिल्ली से सटे गुरुग्राम में मंगलवार शाम एक निर्माणाधीन बहुमंजिला रिहायशी इमारत की 17वीं मंजिल से चार मजदूर नीचे गिर गए।  चारों की मौके पर ही मौत हो गई। मृतकों में एक किशनगंज और तीन गोपालगंज के रहने वाले थे। वहीं गोपालगंज का एक अन्य मजदूर भी घायल हुआ है। उसका अस्पताल में इलाज जारी है।

ऐसे हुआ हादसा 

जानकारी के मुताबिक गुरुग्राम के सेक्टर 77 में पाम हिल्स सोसायटी के एक निर्माणाधीन टावर में कुछ मजदूर क्रेन लिफ्ट हटाने का काम कर रहे थे। 17वीं मंजिल पर लिफ्ट और बिल्डिंग के बीच लोहे का गार्डर लगाकर प्लेटफॉर्म बनाया गया। इससे सामान को शिफ्ट किया जा रहा था। तभी अचानक संतुलन बिगड़ने से पांच मजदूर नीचे गिर गए। इनमें से चार की मौके पर मौत हो गई। वहीं एक मजदूर 12वीं मंजिल पर लगे सेफ्टी टूल में फंस गया। उसे घायल अवस्था में अस्पताल में भर्ती कराया गया। हादसा मंगलवार शाम करीब पांच बजे हुआ।

हो गई पहचान

एक मृतक की पहचान किशनगंज निवासी मोहम्मद तामिद के रूप में हुई। वहीं, तीन अन्य मृतक नवीन, परमेश्वर राम, कुमुद कुमार गोपालगंज जिले के रहने वाले थे। घायल राजकिशोर भी गोपालगंज का निवासी है। 



Suggested News