बिहार उत्तरप्रदेश मध्यप्रदेश उत्तराखंड झारखंड छत्तीसगढ़ राजस्थान पंजाब हरियाणा हिमाचल प्रदेश दिल्ली पश्चिम बंगाल

LATEST NEWS

बेगूसराय में बड़ा हादसा : बारातियों से भड़ी स्कार्पियो पेड़ से टकराई, दो की मौत, आधा दर्जन लोग गंभीर रुप से घायल

बेगूसराय में बड़ा हादसा : बारातियों से भड़ी स्कार्पियो पेड़ से टकराई, दो की मौत, आधा दर्जन लोग गंभीर रुप से घायल

Begusarai : जिले से एक बड़ी घटना सामने आई है।  जहां बारातियों से भरी एक स्कॉर्पियों दुर्घटनाग्रस्त हो गई है। घटना में जहां 2 लोगों की मौके पर ही मौत हो गई है। वहीं आधा दर्जन से अधिक लोग गंभीर रुप से घायल है। सभी घायलों को इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है। 

घटना के संबंध में बताया गया है कि बीती आधी रात को  एक स्कॉर्पियों गाड़ी से तकरीबन 10 लोग बारात से वापस लौट रहे थे। 

बताया जा रहा है कि गाड़ी काफी  तेज रफ्तार से जा रही थी और इसी दौरान जिले के बलिया थाना क्षेत्र स्थित भगतपुर के पास ड्राइवर   गाड़ी से नियंत्रण खो बैठा और एक पेड़ में टक्कर मार दी। इस घटना में दो व्यक्ति की मौके पर ही दर्दनाक मौत हो गई। जबकि आधे दर्जन लोग गंभीर रुप से घायल हो गए।

घटना के बाद आनन-फानन में स्थानीय लोगों की मदद सभी घायलों को इलाज के लिए स्थानीय निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया है। जहां तीन की हालत गंभीर बताई  जा रही है। 

बेगूसराय से कृष्णा की रिपोर्ट

Suggested News