बिहार उत्तरप्रदेश मध्यप्रदेश उत्तराखंड झारखंड छत्तीसगढ़ राजस्थान पंजाब हरियाणा हिमाचल प्रदेश दिल्ली पश्चिम बंगाल

LATEST NEWS

भोजपुर में बड़ा हादसा : पिकअप और ऑटो में सीधी भिड़ंत, 4 की मौत

भोजपुर में बड़ा हादसा : पिकअप और ऑटो में सीधी भिड़ंत, 4 की मौत

ARA : भोजपुरजिले से एक बड़ी घटना सामने आई है। जहां आरा-मोहनियां एनएच पर जगदीशपुर थाना क्षेत्र के बभनिआंव गांव के समीप एक पिकअप और ऑटो में जोरदार टक्कर हो गई। 

इस घटना में 4 लोगों की मौत हो गई। वहीं 4 लोग गंभीर रुप से घायल हो गये। जिन्हें इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है। जहां उनकी हालत गंभीर बनी हुई है। 

बताया जा रहा है कि ऑटो पर सात लोग सवार हो जा रहे थे। इसी  दौरान आरा-मोहनियां एनएच सड़क पर विपरित दिशा से आ रही तेज रफ्तार पिकअप ने टक्कर मार दी। 

इस घटना में  जहां ऑटो चालक व एक रिटायर पोस्टमास्टर की  मौके पर ही मौत हो गई। वहीं दो लोगों ने अस्पताल ले जाने के दौरान रास्ते में दम तोड़ दिया। वहीं घटना में घायल 4 लोगों का इलाज अस्पताल में चल रहा है। जिनकी हालत गंभीर बताई जा रही है। 


Suggested News