बिहार उत्तरप्रदेश मध्यप्रदेश उत्तराखंड झारखंड छत्तीसगढ़ राजस्थान पंजाब हरियाणा हिमाचल प्रदेश दिल्ली पश्चिम बंगाल

LATEST NEWS

झारखंड में बड़ा हादसा : घाटी में पलटी बस, 5 की मौत 40 से अधिक गंभीर रुप से घायल

झारखंड में बड़ा हादसा : घाटी में पलटी बस, 5 की मौत 40 से अधिक गंभीर रुप से घायल

NEWS4NATION DESK : झारखंड के गढ़वा जिले में एक भीषण सड़क दुर्घटना में पांच लोगों की मौत हो गई है वहीं 40 से अधिक लोग गंभीर रुप से घायल है। जिन्हें इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है। 

घटना के संबंध में बताया गया है कि बीती देर रात गढ़वा-अंबिकापुर मार्ग पर अन्नराज नावाडीह घाटी में छत्तीसगढ़ के अंबिकापुर से गढ़वा आ रही पॉपुलर नामक यात्री बस पलट गयी। बताया जा रहा है कि बस घाटी में गिरकर बीच मे ही टंग गयी।

घटना की सूचना मिलते ही पुलिस और स्थानीय लोग मौके पर पहुंच यात्रियों को मदद जुटाने में लग गए। किसी तरह से पुलिस और स्थानीय लोगो ने यात्रियों को बस का शीशा तोड़कर बाहर निकाला। और घायल यात्रियों को तत्काल एंबुलेंस से गढ़वा सदर अस्पताल भेजा गया। 

बस को खाई से बाहर निकालने का प्रयास किया जा रहा है। 

गढ़वा से अभय तिवारी 

Suggested News