बिहार उत्तरप्रदेश मध्यप्रदेश उत्तराखंड झारखंड छत्तीसगढ़ राजस्थान पंजाब हरियाणा हिमाचल प्रदेश दिल्ली पश्चिम बंगाल

LATEST NEWS

कटिहार में बड़ा हादसा : श्रमिकों को लेकर जा रही बस पेड़ से टकराई, 1 की मौत, कई गंभीर रुप से घायल

कटिहार में बड़ा हादसा : श्रमिकों को लेकर जा रही बस पेड़ से टकराई, 1 की मौत, कई गंभीर रुप से घायल

Katihar : जिले से एक बड़ी घटना सामने आई है। जहां एक श्रमिकों से भरी बस पेड़ से टकरा कर दुर्घटनाग्रस्त हो गई है। घटना में एक की मौके पर ही मौत गई है। वहीं 8 श्रमिक गंभीर रुप से घायल हुए है। सभी घायलों को इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है। 

बताया जा रहा है कि कटिहार रेलवे स्टेशन से मजदूरों को लेकर बक्सर जा रही थी। इसी दौरान जिले के कुर्सेला थाना क्षेत्र स्थित एन एच 31 पर देवीपुर  गिट्टी प्लांट के पास बस एक पेड़ से जा टकराई। 

इस घटना में बस के खलासी की मौके पर ही मौत हो गई। वहीं 8 मजदूर गंभीर से रुप से घायल हो गए। घायलों को स्थानीय अस्पताल में इलाज के लिए भर्ती कराया गया है। 

घटना का कारण तेज बारिश के कारण बस का अनियंत्रित होना बताया जा रहा है। 

कटिहार से श्याम की रिपोर्ट

Suggested News