बिहार उत्तरप्रदेश मध्यप्रदेश उत्तराखंड झारखंड छत्तीसगढ़ राजस्थान पंजाब हरियाणा हिमाचल प्रदेश दिल्ली पश्चिम बंगाल

LATEST NEWS

नवादा में बड़ा हादसा : घर का छज्जा गिरने से 1 की मौत, दर्जनों भर लोग गंभीर रुप से घायल

नवादा में बड़ा हादसा : घर का छज्जा गिरने से 1 की मौत, दर्जनों भर लोग गंभीर रुप से घायल

Nawada : अभी-अभी  जिले से एक बड़ी घटना सामने आई है। जहां सिरदला प्रखंड के कर्मा खुर्द गांव में बड़ा हादसा हुआ है। 

गांव में एक मकान का छज्जा गिरने से एक की मौत हो गई है। वही  दर्जनों लोग गंभीर रुप से घायल हुए है। सभी घायलों को इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है। जहां उनकी हालत चिंताजनक बताई जा रही   है। 

मिली जानकारी के अनुसार गांव के एक वृद्ध के मौत के बाद लोग अपने छत से उनकी अंतिम यात्रा को देख रहे थे। बताया जा रहा है कि इसी बीच अचानक छज्जा गिर गया।

इस घटना में जहां एक महिला की  मौके पर ही मौत हो गई। वहीं दर्जन भर लोग गंभीर रुप से घायल हो गए। घटना के बाद मौके पर अफरा-तफरी का माहौल पैदा हो गया। 

आनन-फानन में सभी घायलों को रजौली अनुमंडलीय अस्पताल में भर्ती कराया गया है। जहां उनकी हालत गंभीर बताई जा रही है। 

नवादा से अमन सिन्हा की रिपोर्ट 

Suggested News