बिहार उत्तरप्रदेश मध्यप्रदेश उत्तराखंड झारखंड छत्तीसगढ़ राजस्थान पंजाब हरियाणा हिमाचल प्रदेश दिल्ली पश्चिम बंगाल

LATEST NEWS

नवादा में बड़ा हादसा : ट्रेन से कटकर दो महिलाओं की दर्दनाक मौत, छठ पर्व को लेकर आ रही थीं घर

नवादा में बड़ा हादसा :  ट्रेन से कटकर दो महिलाओं की दर्दनाक मौत, छठ पर्व को लेकर आ रही थीं घर

NAWADA : जिले से एक दर्दनाक घटना सामने आई है। जहां नवादा स्टेशन पर दो महिलाओं की ट्रेन से कटकर दर्दनाक मौत हो गई है। बताया जा रहा है कि एक महिला छठ पर्व पर अपने घर आ रही थी। दूसरी महिला मथुरा से तीर्थ यात्रा कर घर लौट रही थी। 

घटना के संबंध में बताया गया है कि दोनो महिलाए प्लेटफार्म संख्या 2 पर ट्रेन से उतर कर पटरी के रास्ते ही प्लेटफार्म संख्या 1 पर आ रही थी, उसी दौरान उसी ट्रैक पर ट्रेन आ रही ट्रेन की चपेट में आ गई। इस घटना में दोनो की ट्रेन से कटकर दर्दनाक मौत हो गई। 

दोनो महिलाओं की पहचान सदर प्रखंड के नेया गांव निवासी मालती देवी और नारदीगंज के हर नारायणपुर गांव निवासी चंदेश्वरी देवी के रुप में हुई है। 

मालती देवी के परिजनों ने बताया कि वह छठ करने के गांव आ रही थी। वहीं दूसरी महिला चंदेश्वरी देवी मथुरा से तीर्थ यात्रा कर अपने घर लौट रही थी।

नवादा से अमन सिन्हा की रिपोर्ट 

Suggested News