बिहार उत्तरप्रदेश मध्यप्रदेश उत्तराखंड झारखंड छत्तीसगढ़ राजस्थान पंजाब हरियाणा हिमाचल प्रदेश दिल्ली पश्चिम बंगाल

LATEST NEWS

रिलायंस जियो के चेयरमैन के नाम बड़ी उपलब्धी, टाइम्स मैग्जीन के NEXT100 में मिली जगह

रिलायंस जियो के चेयरमैन के नाम बड़ी उपलब्धी, टाइम्स मैग्जीन के NEXT100 में मिली जगह

PATNA : दो महीने पहले ही रिलायंस जियो की चेयरमैन की कमान संभालनेवाले मुकेश अंबानी के बेटे आकाश अंबानी के नाम बड़ी उपलब्धि आई है। उन्हें टाइम मैग्जीन ने टाइम100 नेक्स्ट लिस्ट में जगह दी है। उन्हें लीडर्स कैटेगरी में चुना गया है। आकाश अंबानी के बारे में टाइम मैगजीन का कहना है कि “वे बिजनेस बढ़ाने के लिए कड़ी मेहनत कर रहे हैं। उन्होंने गूगल और फेसबुक के साथ अरबों डॉलर की निवेश डील पूरा करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई है।

लिस्ट में 100 उभरते सितारों को जगह दी जाती है
 टाइम मैगजीन हर साल TIME100 Next की लिस्ट प्रकाशित करता है। इस लिस्ट में देश दुनिया के अलावा उद्योग जगत के 100 उभरते सितारों को जगह दी जाती है। 2022 की TIME100 लिस्ट में संगीतकारों के साथ-साथ पेशेवर चिकित्सक, सरकारी अधिकारियों, आंदोलनकारियों, हाई-प्रोफाइल व्हिसल-ब्लोअर्स और टॉप सीईओ को भी शामिल किया गया है। भारत की तरफ से आकाश अंबानी इकलौते उद्योगपति हैं।

जल्द लांच होने जा रहे रिलांयस 5जी की जिम्मेदारी 

आकाश अंबानी रिलांयस जियो के चेयरमैन हैं। रिलायंस जियो का 5जी रोलआउट आकाश अंबानी की निगरानी में हो रहा है। कंपनी की योजना दीवाली तक दिल्ली, मुंबई सहित कुछ अन्य मैट्रों में 5जी लॉन्च करने की है। अकेली जियो ही है जिसने 700 MHz स्पेक्ट्रम बैंड खरीदा है और यह अकेला स्पेक्ट्रम बैंड है जिस पर स्टैंड-अलोन 5जी नेटवर्क यानी ट्रू 5G चल सकता है। इस लिहाज से 5जी के मामले में जियो को बाकी कंपनियों के मुकाबले बढ़त हासिल है।


Suggested News