बिहार उत्तरप्रदेश मध्यप्रदेश उत्तराखंड झारखंड छत्तीसगढ़ राजस्थान पंजाब हरियाणा हिमाचल प्रदेश दिल्ली पश्चिम बंगाल

LATEST NEWS

कटिहार पुलिस की बड़ी कार्रवाई, कई मामलों में फरार इनामी कुख्यात अपराधी को पंजाब से धर दबोचा

कटिहार पुलिस की बड़ी कार्रवाई, कई मामलों में फरार इनामी कुख्यात अपराधी को पंजाब से धर दबोचा

KATIHAR: बिहार में अपराधिक घटनाएं थमने का नाम नहीं ले रहा है। वहीं पुलिस इन मामलों पर नकेल कसने के लिए लगातार कोशिश कर रही है। पुलिस आए दिन छापेमारी कर अपराधियों को गिरफ्तार कर रही है। इसी कड़ी में कटिहार पुलिस को बड़ी सफलता मिली है। पुलिस ने 50 हजार के इनामी अपराधी को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस को कई मामलों में इस अपराधी की तलाश थी।  

दरअसल, कटिहार पुलिस 50 हज़ार के इनामी अपराधी ध्रुपा उर्फ  धुरूप महतो को गिरफ्तार कर लिया है। जिला के टॉप टेन कुख्यात अपराधियों में शामिल था। ध्रुव महतो, लगभग आधा दर्जन अपराध के साथ-साथ दो साल पहले कटिहार के मनिहारी थाना क्षेत्र में दो सहोदर भाई महेश यादव एवं सुनील यादव को गोली मारकर निर्मम तरीके से हत्या का मुख्य आरोपी है।

वहीं पुलिस ने ध्रूव महतो को पंजाब के किरतपुर साहब से गिरफ्तार किया है। कटिहार एसपी जितेंद्र कुमार ने इस बारे में जानकारी देते हुए बताया कि कटिहार पुलिस के लिए यह मोस्ट वांटेड के फेहरिस्त में शामिल था और पुलिस ने बड़े ही योजनाबद्ध तरीके से इसका गिरफ्तारी किया है। पंजाब के किरतपुर से ध्रुव कुमार महतो की गिरफ्तारी को कटिहार पुलिस की बड़ी उपलब्धि माना जा सकता है।

Suggested News