बिहार उत्तरप्रदेश मध्यप्रदेश उत्तराखंड झारखंड छत्तीसगढ़ राजस्थान पंजाब हरियाणा हिमाचल प्रदेश दिल्ली पश्चिम बंगाल

LATEST NEWS

झारखंड : डायन-पिसाची के आरोप में 4 महिलाओं के साथ हुई दरिंदगी मामले में बड़ी कार्रवाई, पुलिस ने चार को किया गिरफ्तार

झारखंड : डायन-पिसाची के आरोप में 4 महिलाओं के साथ  हुई दरिंदगी मामले में बड़ी कार्रवाई, पुलिस ने चार को किया गिरफ्तार

RANCHI : रांची के अंगरा थाना के बीसा गांव में 4 महिलाओं के साथ हुई दरिंदगी मामले में पुलिस ने बड़ी कार्रवाई की है। पुलिस ने चार आरोपियों को गिरफ्तार कर उससे पूछताछ कर रही है। 

बता दें झारखंड की राजधानी रांची में एकबार फिर 3 महिलाओं के साथ दरिंदगी हुई है। महिलाओं को डायन-पिसाची की आरोप लगाकर खौलते पानी में हाथ डाला गया है। जिससे तीनों गंभीर रुप से घायल है। उन्हें इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है। 

घटना के संबंध में बताया गया है कि रांची के के अंगारा थाना क्षेत्र के बीसा गांव में डायन-पिशाची का आरोप में पंचायत के तुगलकी फरमान सुनाते हुए खौलते हुए पानी में ख़ड़ा होने का फरमान सुनाया। 

बताया जा रहा है कि पंचायत के फरमान के बाद 4 महिलाओं को खोलते हुए पानी में खड़ा कर दिया गया। जिसमें चारों महिलाएं गंभीर रुप से जल गई हैं। जिसके बाद उन्हें इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है। 

इधर मामले की जानकारी मिलते ही पुलिस मामले की जांच में जुट गई है। मामले को लेकर एक वार्ड पार्षद पति समते 5 लोगों के खिलाफ मामला दर्ज किया गया है।  

रांची से कुंदन की रिपोर्ट  

Suggested News