बिहार उत्तरप्रदेश मध्यप्रदेश उत्तराखंड झारखंड छत्तीसगढ़ राजस्थान पंजाब हरियाणा हिमाचल प्रदेश दिल्ली पश्चिम बंगाल

LATEST NEWS

BREAKING NEWS : समस्तीपुर में निगरानी टीम की बड़ी कार्रवाई, सीओ और थानाध्यक्ष को घूस लेते रंगे हाथ किया गिरफ्तार

BREAKING NEWS : समस्तीपुर में निगरानी टीम की बड़ी कार्रवाई, सीओ और थानाध्यक्ष को घूस लेते रंगे हाथ किया गिरफ्तार

SAMASTIPUR : जिले में आज निगरानी विभाग की टीम की ओर से बड़ी कार्रवाई की गयी है। वारिसनगर प्रखंड के अंचलाधिकारी संतोष कुमार और मथुरापुर ओपी थाना अध्यक्ष संजय कुमार सिंह को निगरानी की टीम ने एक महिला से घूस लेते हुए रंगे हाथों गिरफ्तार किया है। 

मिली जानकारी के मुताबिक जमीनी विवाद को लेकर थानाध्यक्ष पीड़ित महिला मंजू देवी से 25 हज़ार और अंचलाधिकारी 20 हज़ार रूपये मांग रहे थे। इसके बाद पीड़ित मंजू देवी ने निगरानी विभाग से शिकायत की थी। शिकायत की जांच के बाद आज निगरानी की टीम ने कार्रवाई करते हुए दो अलग अलग टीम बनाकर थानाध्यक्ष व अंचलाधिकारी को गिरफ्तार किया है। 

निगरानी टीम की इस कार्रवाई से जिले के प्रशासनिक महकमे में हड़कंप मच गया है। हालाँकि जिले में यह कोई घूस लेने का पहला मामला नहीं है पूर्व में भी यहां कई कर्मचारी निगरानी के हत्थे चढ़ चुके हैं।


समस्तीपुर से संजीव तरुण की रिपोर्ट 

Suggested News