बिहार उत्तरप्रदेश मध्यप्रदेश उत्तराखंड झारखंड छत्तीसगढ़ राजस्थान पंजाब हरियाणा हिमाचल प्रदेश दिल्ली पश्चिम बंगाल

LATEST NEWS

वैशाली में निगरानी विभाग की टीम ने की बड़ी कार्रवाई, 2.16 लाख रूपये रिश्वत लेते मुखिया को किया गिरफ्तार

वैशाली में निगरानी विभाग की टीम ने की बड़ी कार्रवाई, 2.16 लाख रूपये रिश्वत लेते मुखिया को किया गिरफ्तार

VAISHALI : निगरानी की टीम ने जिले में आज बड़ी कार्रवाई की है। टीम ने जाल बिछाकर मुखिया दिनेश महतो को गिरफ्तार कर लिया है। मिली जानकारी के मुताबिक लालगंज प्रखंड के एतवारपुर सिसौला पंचायत के मुखिया दिनेश महतो ने एक शख्स से रिश्वत की मांग की थी। 


जिसकी शिकायत निगरानी विभाग से की गयी थी। जांच में निगरानी विभाग की टीम ने शिकायत को सही पाया। जिसके बाद आज निगरानी की टीम ने रिश्वत लेते आरोपी मुखिया को रंगे हाथ गिरफ्तार कर लिया। बताया जा रहा है की मुखिया दिनेश महतो दो लाख सोलह हज़ार रूपये घुस ले रहे थे। इसी दौरान कार्रवाई की गयी है।  

बता दें की निगरानी विभाग की ओर से लगातार घुसखोर अधिकारियों के खिलाफ कार्रवाई की जा रही है। जिसमें अबतक सबसे अधिक ग्रामीण कार्य विभाग के इंजीनियर पकड़े गए हैं। इस अधिकारियों में चीफ इंजीनियर से लेकर जुनियर इंजीनियर तक शामिल हैं। 

वैशाली से राजकुमार की रिपोर्ट  

Suggested News